Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (17 फरवरी 2026) की खबरों में दिल्ली द्वारका हादसे मामले में बड़ा खुलासा; दिल्ली विवि में 1 महीने तक जुलूस और प्रदर्शन पर रोक; ‘फांसी घर’ मामला: केजरीवाल-सिसोदिया को अल्टिमेटम; DTC सहेली स्मार्ट कार्ड योजना प्रमुख रहा।

1.दिल्ली द्वारका हादसे मामले में बड़ा खुलासा
दिल्ली के द्वारका में हुए सड़क हादसे के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई अहम बातें सामने आई हैं. इस हादसे में 23 साल के साहिल दिनेशरा की जान चली गई थी. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जब इस मामले में शुरुआत में एफआईआर दर्ज की गई थी, तब आरोपी की उम्र 19 साल लिखी गई थी. लेकिन बाद में दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी नाबालिग है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़कर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर दिया.

2. दिल्ली विवि में 1 महीने तक जुलूस और प्रदर्शन पर रोक
दिल्ली विश्वविद्यालय में अगले 1 महीने तक जुलूस और प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। डीयू में 17 फरवरी से 17 मार्च तक पब्लिक मीटिंग, जुलूस, प्रदर्शन और प्रोटेस्ट पर रोक रहेगी। यूजीसी विवाद की बीच विवि प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा और शांति बनाए रखने का आदेश जारी किया है।

3. ‘फांसी घर’ मामला: केजरीवाल-सिसोदिया को अल्टिमेटम
दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने ‘फांसी घर’ मामले में बड़ा फैसला लिया है। समिति ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal), पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया(Manish Sisodiya), पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल (Ram Niwas Goyal) और राखी बिरला (Rakhi BIrla)को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना पक्ष रखने का आखिरी मौका देने का निर्णय लिया है। समिति ने इसके लिए 6 मार्च 2026 की तारीख तय की है।

4. DTC सहेली स्मार्ट कार्ड योजना
दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए सार्वजनिक परिवहन को और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में मुफ्त यात्रा के लिए जल्द ही पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड (Pink Saheli Smart Card ) जारी किए जाएंगे। दिल्ली सरकार इस योजना को 19 फरवरी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस कार्ड के जरिए महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को डीटीसी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा डिजिटल तरीके से मिलेगी, जिससे मौजूदा पेपर टिकट या अन्य व्यवस्थाओं की जरूरत कम हो जाएगी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली में CNG और इलेक्ट्रिक दाह संस्कार होगा निशुल्कः दिल्ली नगर निगम (MCD) ने प्रदूषण कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की। निगम ने कहा कि सीएनजी और इलेक्ट्रिक माध्यम से होने वाले दाह संस्कार अब निशुल्क किए जाएंगे। यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दो साल के लिए लागू की जाएगी। एमसीडी ने इस पहल से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। (पूरी खबर पढ़े)
महिला बनकर ससुराल पहुंचे जीजा ने साली का गला काटाः देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से साली, साड़ी और खौफनाक साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के रोहिणी में महिला बनकर ससुराल पहुंचे जीजा ने साली का गला काट दिया। जीजा ने अपनी फिजियोथेरेपिस्ट साली का गला कटर ब्लेड से काट दिया। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (पूरी खबर पढ़े)
APEEJAY स्कूल विवाद पर मंत्री आशीष सूद का AAP पर आरोपः राजधानी के साकेत इलाके में स्थित Apeejay School में एडमिट कार्ड को लेकर हुए हंगामे पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood) का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विवाद नया नहीं बल्कि पिछले 5 साल से चला आ रहा है। उनके मुताबिक, समस्या का समाधान निकालने के बजाय इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया गया। मंत्री ने यह भी बताया कि मामले को सुलझाने के लिए स्कूल प्रशासन, संबंधित अधिकारियों और छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर बैठक की गई, जिसके बाद समाधान निकाल लिया गया है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


