National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (18 फऱवरी 2026) की खबरों में गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, चीनी रोबोट को अपना बताया था; किरेन रिजिजू बोले- राहुल गांधी देश की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक इंसान; गोगोई बोले- हिमंता असम के जिन्ना;  सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पायजामे का नाड़ा खींचना रेप की कोशिश ही है प्रमुख रहा।

1. गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, चीनी रोबोट को अपना बताया था

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहा इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट (India AI Impact Summit) में विवादों का सिलसिला जारी है। पहले समिट में अव्यवस्था और चोरी को लेकर सरकार का माफी मंगनी तक पड़ गई। अब गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने देश की साख पर एक और बट्टा लगा दिया है। एआई समिट के दूसरे दिन रोबोडोग शोकेस किया गया। इसमें गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने चाइनीज रोबोटिक डॉग (Chinese robotic dog) को अपना बताकर पेश किया। विवाद बढने के बाद सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को समिट से बाहर कर दिया है।

पढ़े पूरी खबर……

2. किरेन रिजिजू बोले- राहुल गांधी देश की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक इंसान

 केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर करारा निशाना साधा है। किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी भारत की सुरक्षा (सिक्योरिटी) के लिए सबसे खतरनाक इंसान बन गए हैं। वे भारत विरोधी ताकतों से जुड़े हैं। वे विदेश और देश में नक्सलियों, उग्रवादियों और जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों से मिलते हैं।

पढ़े पूरी खबर……

3. गोगोई बोले- हिमंता असम के जिन्ना

असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उनके BJP में शामिल होने को लेकर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि इसका कोई भी असर चुनावी संभावनाओं पर नहीं होगा. गौरव गोगोई ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा असम के जिन्ना हैं. असम के सीएम ने इससे पहले ने कहा था कि भूपेन बोरा 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की ओर से बोरा को कांग्रेस का आखिरी हिंदू नेता कहने पर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि वह (हिमंता बिस्वा सरमा) असम के जिन्ना हैं और उन्हें नेताओं को हिंदू प्रमाण पत्र देना बंद कर देना चाहिए.

पढ़े पूरी खबर……

4. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पायजामे का नाड़ा खींचना रेप की कोशिश ही है

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के उस विवादित फैसले को बदल दिया है, जिसमें हाईकोर्ट ने कहा था कि पायजामे का नाड़ा खींचना और ब्रेस्ट पकड़ना रेप की कोशिश नहीं है। देश के शीर्ष न्यायालय ने इलाहाबाद हाई कोर्ट को फटकार लगाते हुए कहा कि पायजामे का नाड़ा खोलना बलात्कार की कोशिश ही है। इलाहाबाद HC ने ये फैसला 17 मार्च 2025 को सुनाया था।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के महल में 3 लड़कियों के साथ मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार विनरः एपस्टीन फाइल के नए खुलासों में उस वैज्ञानिक का नाम है जिसे नोबेल पुरस्कार मिल चुका है. ये वैज्ञानिक यौन अपराधी एपस्टीन के न्यूयॉर्क स्थित महल में मौजूद हैं, यहां उनकी तस्वीरें मिली हैं. इस वैज्ञानिक का नाम जेम्स वाटसन है. वाटसन एपस्टीन नेटवर्क में शामिल तीन युवतियों के साथ मुस्कुराते हुए पोज़ देते दिख रहे हैं. अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी इन तस्वीरों में इन तीनों लड़कियों चेहरा ब्लर यानी कि धुंधला कर दिया गया है. एपस्टीन फाइल के नए खुलासों में एक ऐसे वैज्ञानिक का नाम आया है जिनकी खोज ने मेडिसिन साइंस को हमेशा के लिए बदल दिया. (पूरी खबर पढ़े)

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातः इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है। यह समिट 16 फरवरी को शुरू हुई थी और 20 फरवरी तक चलेगी। इसमें दुनिया भर के सरकारी नीति निर्माता, AI एक्सपर्ट्स, शिक्षाविद और टेक्नोलॉजी इनोवेटर्स सहित 110 देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। भारत पहुंचने के बाद पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत वापस आकर अच्छा लग रहा है। हमेशा की तरह यहां गर्मजोशी से स्वागत हुआ। (पूरी खबर पढ़े)

महाराष्ट्र में मुसलमानों का आरक्षण खत्मः महाराष्ट्र में मुसलमानों का आरक्षण खत्म हो गया है। देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) सरकार ने मुसलमानों को बड़ा झटका देते हुए 5% आरक्षण से जुड़ा पुराना फैसला रद्द कर दिया है। सरकार के इस फैसले का AIMIM ने विरोध किया है। प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने सरकार पर तंज कसते हुए इसे मुसलमानों के लिए रमजान का तोहफा बताया। (पूरी खबर पढ़े)

अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में यूट्यूब डाउनः अमेरिका-कनाडा समेत दुनिया के कई देशों में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब डाउन है। डाउनडिटेक्टर पर करीब 3 लाख लोगों ने इसके डाउन होने की रिपोर्ट की है और अधिकतर ने ऐप के साथ इश्यू बताया है। इंटरनेट आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, अधिकतर यूजर्स ऐप के डाउनलोड होने की शिकायत कर रहे हैं। करीब 16 प्रतिशत यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग डाउन होने और 10 प्रतिशत ने वेबसाइट के साथ इश्यू होने की भी शिकायत की है। (पूरी खबर पढे)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m