कुमार उत्तम/मुजफ्फरपुर। मुसहरी थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और ऑटो के बीच हुई सीधी भिड़ंत में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
नर्सिंग होम के पास हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायल मोनू कुमार (निवासी मनिका हरिकेश) को आनन-फानन में पास के ही एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घायलों की स्थिति और पहचान
हादसे में घायल अन्य लोगों की पहचान मधुरापुर निवासी दो युवकों और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुसहरी पीएचसी से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि, उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) रेफर कर दिया है।
क्षतिग्रस्त बाइक और पुलिस कार्रवाई
दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि वह चलाने या हिलाने लायक भी नहीं बची। खबर लिखे जाने तक वाहन घटनास्थल पर ही पड़ा था। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


