कुंदन कुमार, पटना। बिहार के लाल और भारतीय क्रिकेट टीम के उज्ज्वल भविष्य वैभव सूर्यवंशी आज रविवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वैभव के सम्मान में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सीएम नीतीश ने वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक सौंपा और शॉल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया।
दरअसल महज 14 साल की उम्र में दुनिया को अपनी बल्लेबाजी का कायल बनाने वाले वैभव के इस उपलब्धि को राज्य के खेल इतिहास का स्वर्णिम पल मान रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश के साथ खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री विजय चौधरी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य लोग शामिल रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य की युवा खेल प्रतिभाओं को प्रेरित करना और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना है।
इस सम्मान समारोह में शामिल होने से पहले पटना पहुंचे वैभव सूर्यवंशी को टाटा ने CURVV कार गिफ्ट किया है। सूर्यवंशी अपने पिता के साथ कार लेने पहुंचे थे। दरअसल बीते साल आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी को सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द सीजन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस अवॉर्ड के अंतर्गत उन्हें टाटा की यह कार मिली है। खास बात यह है कि, वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले और मेंस T20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने कुल 7 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने कुल 252 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। वहीं, आईपीएल के दौरान उनके बल्ले से 18 चौके और 24 शानदार छक्के भी निकले।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


