Bihar News: राजधानी पटना के फतुहा में आज रविवार को बिहार सरकार की बोर्ड लगी अनियंत्रित कार ने एक मजदूर युवक को टक्कर मार दी। इस हादस में मजदूर की मौत हो गई। घटना पटना-बख्तियारपुर फोरलेन (NH-30) पर कोका-कोला फैक्ट्री के पास की है। घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने हाइवे को जाम कर भारी हंगामा किया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बख्तियारपुर की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद एक युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जम्मू के उधमपुर निवासी अरुण कुमार (22) के रूप में हुई है, जो यहां एक निजी गोदाम में मजदूरी करता था। हादसे के समय वह नाश्ता कर वापस लौट रहा था।
हादसे के बाद स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की कार पर बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग का बोर्ड लगा हुआ था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, घटना के बाद कार सवार सभी लोग कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर फतुहा थानाध्यक्ष कुमार रौशन पुलिस बल के साथ पहुंचे मामले की छानबीन में जुट गए। इस दौरान उन्होंने घटना से नाराज प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों को समझाने का भी प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस कार से हादसा हुआ है, उस पर ग्रामीण कार्य विभाग का बोर्ड लगा है। पुलिस वाहन के मालिक और फरार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस फरार कार सवारों की तलाश में छापेमारी जारी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


