शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में रैगिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रबंधन ने 6 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही इन छात्रों को 6 महीने तक क्लास और हॉस्टल में एंट्री पर बैन भी लगाया है। छात्र अगर क्लास और हॉस्टल में दिखाई दिए तो कानूनी कार्रवाई होगी।
दरअसल, बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में एंटी रैगिंग की शिकायत मिली थी। जानकारी के मुताबिक, जवाहर हॉस्टल में रहने वाले प्रथम वर्ष के एक स्टूडेंट ने एंटी रैगिंग में सीनियर के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद कमेटी, कैंपस पहुंची थी। जब कमेटी जांच के लिए पहुंची तो परिसर से गांजे की गंध मिली। जिसके बाद हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें: भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, पास मिली खाली एसिड की बोतल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इसके बाद जांच कमेटी ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई और आधा दर्जन सीनियर विद्यार्थियों को निलंबित किया। कमेटी ने जिन छात्रों को सस्पेंड किया है, उनमें ऋषि मिश्रा, आशीष शुक्ला, अहमद खान, कार्तिक कुशवाहा और हर्ष चतुर्वेदी शामिल है। बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी ने रैगिंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।
बीयू प्रबंधन ने छह महीने तक क्लास और हॉस्टल में इन छात्रों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही सभी छात्रों को चेतावनी दी है कि रैगिंग जैसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। छात्रों से अपील करते हुए कहा कि रैगिंग होने की शिकायत तुरंत करें। यूनिवर्सिटी ने साफ शब्दों में कहा कि अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


