दीपक कौरव, नरसिंहपुर। Narsinghpur Road Accident: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सोमवार को मजदूरों से भरी पिकअप ब्रिज से नीचे गिर गई। दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें: फर्जी पासपोर्ट मामले में 5 और अफगानी अरेस्ट, ATS ने कोलकाता से किया गिरफ्तार, जबलपुर के सोहबत के जरिए हुआ था सारा खेल, इतने लाख में होता था सौदा

सभी मजदूर छिंदवाड़ा जिले के सुरला खापा से नरसिंहपुर के राजमार्ग पर रबी की फसल की कटाई के लिए जा रहे थे। तभी नरसिंहपुर के बरमान में NH 44 पर ओवर ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर पिकअप अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पर लाशें बिछी देखकर हर कोई सहम गया। 

यह भी पढ़ें: ‘ये बच्चा चोर है’: एक अफवाह और मुश्किल में फंसी मानसिक कमजोर शख्स की जान, बैग से महिलाओं के कपड़े, गोलियां समेत मिला ये सामान

लोगों ने किसी तरह रेस्क्यू कर 7 घायलों को तत्काल करेली अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m