आगरा. शादी के लिए ऑनलाइन रिश्ता खोजना जितना आसान है, उतना ही खतरनाक भी साबित हो रहा है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां एक युवती ने मैट्रिमोनियल साइट पर आईडी बनाकर एक युवक से बातचीत की. बातचीत शादी तक जा पहुंची, जिसके बाद युवक-युवती के बीच मैसेज और वीडियो कॉलिंग में अश्लील बातें भी हुई. इसी बात का फायदा उठाकर युवक ने युवती के सामने होटल में शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड रख दी. इंकार करने पर युवक ने जान से मरवाने की भी धमकी दी. अब युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘सिर्फ घोटाला करना ही BJP का काम’, अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर साधा निशाना, जानिए आखिर क्यों कहा ऐसा?
बता दें कि पूरा मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का है. जहां रहने वाली युवती ने शादी का सपना सजाकर मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई. जिसके बाद युवती की बातचीत दिल्ली के एक युवक से हुई. उसने अपना परिचय डॉ. संत गौरव के रूप में दिया. दोनों के बीच बातचीत हुई और बातचीत शादी तक जा पहुंची. इस दौरान दोनों ने कॉल, चैट और वीडियो कॉलिंग पर भी बात की.
इसे भी पढ़ें- जिंदा जल गई जिंदगियांः कपड़ा कारोबारी के मकान में आग से लगने से 6 लोगों की जलकर मौत, 2 की हालत नाजुक
वहीं जब शादी की बात फाइनल हुई तो युवक ने युवती के सामने डिमांड रखी कि वह उसके साथ कुछ दिन होटल में रुके और शारीरिक संबंध बनाए. युवक की बात सुनते ही युवती ने साफ इंकार कर दिया. जिसके बाद युवक ने दोनों के बीच हुई अश्लील बातों की चैट और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इतना ही नहीं जान से मरवाने की बात कही. ऐसे में युवती ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


