इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में उत्तर प्रदेश का एक युवक डूब गया। बताया जा रहा है कि नर्मदा में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल युवक का रेस्क्यू किया जा रहा है।

खंडवा के तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में सुबह ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान के दौरान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज निवासी नानकचंद्र यादव (22) डूब गया। लोगों ने उसे डूबते देखा और शोर मचाया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक युवक गहरे पानी में लापता हो चुका था।

ये भी पढ़ें: MP में फरवरी बना बरसाती महीना! आज बालाघाट-डिंडौरी समेत 5 जिलों में अलर्ट, बारिश से गिरा दिन का तापमान

नानकचंद्र अपने बुआ के बेटे विमल कुमार के साथ ओंकारेश्वर गया था। विमल के अनुसार, घाट पर न तो जंजीर लगी है और न ही पानी की गहराई बताने के लिए कोई सूचना या अनाउंसमेंट की व्यवस्था है। इसी कारण नानकचंद्र को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया। फिलहाल नानकचंद्र की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार और झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: भोपाल से धनबाद-चोपन के लिए अब सीधी ट्रेन, सीएम डॉ मोहन दिखाएंगे हरी झंडी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m