होली का त्योहार आते ही घरों की छतों पर सूखते चिप्स-पापड़ एक अलग ही रौनक ले आते हैं. इस समय बाजार में बहुत अच्छे आलू आते हैं और इसलिए लोग चिप्स बनाकर साल भर के किए स्टोर कर लेते हैं और फिर जब मन चाहे चिप्स को तेल में fry करके उसका मजा लिया जा सकता है. अगर आप घर पर एकदम सफेद, कुरकुरे और परफेक्ट आलू के चिप्स बनाना चाहती हैं, तो ये आसान टिप्स आज हम आपकी बतायेंगे जिससे आपके चिप्स कभी भी काले नहीं होंगे और बहुत ही स्वादिष्ट बनेंगे.

सही आलू का चुनाव कैसे करें?
चिप्स के लिए बड़े आकार और कम पानी वाले आलू चुनें. नए और ज्यादा ताजे आलू (बहुत कच्चे) की बजाय हल्के सख्त और पके हुए आलू लें. हरे या अंकुरित आलू का इस्तेमाल न करें.
काटने का सही तरीका
आलू को छीलकर तुरंत ठंडे पानी में डाल दें, ताकि वे काले न पड़ें. चिप्स काटने के लिए चिप्स स्लाइसर का इस्तेमाल करें, इससे सभी स्लाइस एक जैसी पतली बनेंगी. बहुत मोटे स्लाइस न रखें, वरना सुखाने में समय लगेगा और कुरकुरे नहीं बनेंगे.
काले पड़ने से कैसे बचाएं?
कटे हुए आलू को कम से कम 2–3 बार साफ पानी से धोएं, जब तक पानी साफ न हो जाए. आखिरी बार धोते समय पानी में थोड़ा सा नमक और फिटकरी (एक चुटकी) या थोड़ा सा नींबू का रस डाल सकते हैं. इससे चिप्स का रंग सफेद बना रहता है.
उबालने की सही ट्रिक
एक बड़े बर्तन में पानी उबालें. उसमें 1 छोटा चम्मच नमक डालें. उबलते पानी में आलू के स्लाइस डालकर 2–3 मिनट हल्का उबालें (पूरा नहीं पकाना है). तुरंत छानकर सूती कपड़े पर फैला दें. ज्यादा देर उबालने से चिप्स टूट सकते हैं.
सुखाने का सही तरीका
चिप्स को कपड़े या प्लास्टिक शीट पर एक-दूसरे से अलग-अलग फैलाकर रखें. तेज धूप में 2–3 दिन अच्छी तरह सुखाएं. रात में इन्हें अंदर रख लें, वरना नमी से नरम हो सकते हैं. पूरी तरह सूख जाने पर ही एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.
तलते समय ध्यान रखें
तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिए (मध्यम-तेज आंच). एक बार में ज्यादा चिप्स न डालें. हल्का सुनहरा होने तक तलें.
एक्स्ट्रा टिप्स
अगर चिप्स तलते समय काले हो रहे हैं, तो हो सकता है आलू में शुगर ज्यादा हो – ऐसे में आलू बदलें. स्टोर करते समय नमी बिल्कुल न रहे. तलने के बाद तुरंत चाट मसाला या काला नमक छिड़क सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


