Congress MLA Sajid Khan: एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी समेत फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारों को धमकी देने के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) ने राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को धमकी देकर सनसनी मचा दी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कांग्रेस विधायक साजिद खान को जान से मारने की धमकी दी है। महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक खुद इसका दावा किया है। उनका दावा है कि गैंग की ओर से जान के बदले 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है।
विधायक साजिद खान ने कहा कि मैं एक विधायक हूं, कोई उद्योगपति या करोड़पति नहीं हूं। मैं जनता के प्रेम और समर्थन से चुना गया एक प्रतिनिधि हूं और लोगों के लिए काम करता हूं। इसके बावजूद मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।
मुंबई में उन्होंने दावा करते हुए कहा, 17 फरवरी को जब मैं खाना खा रहा था, उस समय अचानक मुझे एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए कहा कि पहले पता कर लो मैं कौन हूं। जिस तरह हमने बड़े-बड़े लोगों को मारा है, अगर 10 करोड़ रुपए नहीं दोगे तो तुम्हें भी जान से मार देंगे। कांग्रेस विधायक साजिद खान ने आगे कहा कि मैं महज एक विधायक हूं, कोई उद्योगपति या करोड़पति नहीं हूं। मैं जनता के प्रेम और समर्थन से चुना गया एक प्रतिनिधि हूं और लोगों के लिए काम करता हूं। इसके बावजूद मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी में उनकी ओर से यह भी कहा गया कि आज नहीं तो कल, जहां भी मिलोगे, वहीं गोली मार देंगे।
सुरक्षा व्यवस्था है कहांः कांग्रेस विधायक
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं सभी समाचार चैनलों के जरिए यही कहना चाहता हूं कि जब एक विधायक को खुलेआम जान से मारने की धमकी मिल सकती है, तो आम जनता और व्यापारियों की सुरक्षा का क्या होगा? राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है? सरकार कैबिनेट में फैसले लेती है, लेकिन आम आदमी की सुरक्षा कहां है?”उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि मुझे सदन में बोलने का मौका नहीं दिया गया। अगर एक आमदार को अपनी सुरक्षा के मुद्दे पर सदन में बोलने नहीं दिया जाएगा, तो फिर आम जनता की आवाज कौन सुनेगा?
साजिद खान और उनके परिवार को मिली सुरक्षा
कांग्रेस नेता साजिद खान ने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 17 फरवरी को ही FIR भी दर्ज कराई गई है। अकोला पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए साजिद खान और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया करा दी है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


