शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्मांतरण और रेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सेक्स रैकेट का आरोपी चंदन यादव रायसेन जिले का रहने वाला है। वह भोपाल में आकर स्पा सेंटर में काम किया। तीन साल तक अमरीन के साथ लिव-इन में रहा। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी बिलाल, चानू और यासिर की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही ‘बड़े लोगों’ से संबंधों के दावे की भी जांच की जा रही है।

जिस्मफरोशी का अड्डा, मोबाइल में मिले व्हाट्सएप ग्रुप

भोपाल के धर्मांतरण और रेप मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे है। इस बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। आरोपी चंदन यादव रायसेन जिले का निवासी निकला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि स्पा सेंटर के आड़ में जिस्मफरोशी का अड्डा चलाया जाता था। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल में व्हाट्सएप ग्रुप मिले है। जिसमें देह व्यापार की आशंका है। यह भी बताया गया कि अमरीन और आफरीन दोनों तलाकशुदा है।

ये भी पढ़ें: गैंगरेप और धर्म परिवर्तनः ब्यूटीशियन के साथ 3 लोगों ने रेप की वारदात को दिया अंजाम, 4 आरोपियों में 1 महिला

चंदन के साथ लिव इन में रहती थी अमरीन

अमरीन, चंदन यादव के साथ लिव इन में रहती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी अहमदाबाद, बेंगलुरु तक लड़कियां सप्लाई करते थे। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम अहमदाबाद रवाना हुई है। आरोपियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड, डिजिटल चैट और जब्त मोबाइल की जांच भी की जा रही है।

भोपाल की सगी बहनों पर धर्मांतरण का आरोप

गौरतलब है कि भोपाल से दो सगी बहनों को पकड़ा गया है। जिन पर काम देने के बहाने धर्मांतरण और सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। पूछताछ में पता चला कि दोनों लड़कियों का धर्म परिवर्तन कर अमीर युवकों को परोसती थी। इन लड़कियों को मुंबई-गुजरात जैसे शहरों में सप्लाई किया जाता था।

ये भी पढ़ें: धर्मांतरण का तगड़ा नेटवर्कः झुग्गी-झोपड़ी ने निकलकर दो बहनें अमरीन और आफरीन रॉयल विला में आलीशान घर तक पहुंची, दुष्कर्म करवाने और धर्मांतरण का FIR

MP-CG की दो युवतियों ने दर्ज कराई FIR

इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ की एक ब्यूटीशियन और भोपाल की रहने वाली एक युवती ने भोपाल के बागसेवनिया थाने में शिकायत की है। जिसके आधार पर 3 लोगों के खिलाफ रेप और एक महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने की FIR दर्ज की गई है।

कई और युवतियों के धर्मांतरण के सबूत

पीड़िताओं ने पुलिस को सबूत दिए है, जिसमें दावा किया गया है कि कई और युवतियों के धर्मांतरण करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरीन, उसकी छोटी बहन आफरीन और उसके दोस्त चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार आरोपी बिलाल, चानू और यासिर की तलाश की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m