Join Whatsapp Group

यहाँ क्लिक करें

इन दिनों फिटनेस को लेकर अलर्ट रहने वाले लोग नॉर्मल दूध वाली चाय या कॉफी पीने की बजाय ब्लैक कॉफी पीना पसंद कर रहे हैं. इसके पीछे के कई कारण हैं. ब्लैक कॉफी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसे लिवर स्पेशल ड्रिंक कहा जाता है. ब्लैक कॉफी (बिना शक्कर) वर्कआउट से पहले या सुबह खाली पेट लेने पर मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करती है और फैट ऑक्सीडेशन बढ़ाने में मदद कर सकती है. अगर इसका स्वाद कड़वा लगे, तो इसके साथ ये हेल्दी स्नैक्स ले सकते हैं – जो वजन घटाने में भी सहायक हैं. आइए जानते हैं कौन से स्नैक्स खा सकते हैं आप.

  • भुने हुए बादाम या मिक्स नट्स प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर होता है. ये लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं. ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होने देते.
5–8 बादाम या छोटा मुट्ठीभर मिक्स नट्स काफी हैं.
  • ग्रीक योगर्ट में हाई प्रोटीन, लो कैलोरी होता है, जो गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है. आप चाहें तो ऊपर से चिया सीड्स या कुछ बेरीज डाल सकते हैं.
  • डार्क चॉकलेट (70% या उससे ज्यादा कोको) एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसे कॉफी के साथ बेहतरीन कॉम्बिनेशन माना जाता है.
कॉफी के साथ 1–2 छोटे टुकड़े ही लें.
  • सेब या नाशपाती के स्लाइस में फाइबर से भरपूर होता है और क्रेविंग कम करते हैं. ये एक हल्का और लो कैलोरी स्नैक है.
  • होल व्हीट टोस्ट + पीनट बटर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स + प्रोटीन वर्कआउट से पहले एनर्जी के लिए अच्छा
पीनट बटर पतली परत में लगाएं (बिना शक्कर वाला).
  • उबले अंडे में हाई प्रोटीन होता है, जो मसल्स रिकवरी में मददगार होता है. सुबह की ब्लैक कॉफी के साथ ये एक अच्छा ऑप्शन है.
  • स्प्राउट सलाद में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. जो वजन घटाने वालों के लिए बढ़िया विकल्प है.

ध्यान रखने योग्य बातें

  1. ब्लैक कॉफी में शक्कर न मिलाएं.
  2. दिन में 1–2 कप से ज्यादा न लें.
  3. खाली पेट ज्यादा मात्रा में लेने से एसिडिटी हो सकती है.
  4. रात में लेने से नींद प्रभावित हो सकती है.