Cooking Tips : अक्सर हम सैंडविच बनाते समय ब्रेड के किनारे (क्रस्ट) काटकर फेंक देते हैं, लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से यही बचे हुए टुकड़े कई स्वादिष्ट चीजों में बदले जा सकते हैं. महंगाई और बढ़ते फूड वेस्ट के दौर में किचन की हर चीज का सही इस्तेमाल करना समझदारी है. आइए जानते हैं ब्रेड के किनारों को उपयोग में लाने के कुछ आसान और काम के तरीके.

ब्रेडक्रम्ब्स बनाएं
बचे हुए किनारों को धूप में या पैन में हल्का सुखा लें. फिर मिक्सर में पीसकर बारीक चूरा बना लें. इसका उपयोग कटलेट या कबाब को कोट करने में, टिक्की को बांधने के लिए, पास्ता या बेक्ड डिश के ऊपर क्रंच के लिए इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
क्रिस्पी स्नैक तैयार करें
किनारों को छोटे टुकड़ों में काटें, थोड़ा तेल/घी, नमक, लाल मिर्च या चाट मसाला डालकर पैन में भून लें. चाय के साथ खाने के लिए एक बढ़िया और झटपट स्नैक तैयार है.
सूप या सलाद के लिए क्रूटॉन्स
ब्रेड किनारों को क्यूब्स में काटें, मक्खन या ऑलिव ऑयल में हल्का भून लें. ये सूप और सलाद में डालने पर बेहतरीन क्रंच देते हैं.
मीठा डेजर्ट बनाएं
इन टुकड़ों को घी में भूनकर दूध, चीनी और इलायची डालकर हलवा जैसा बना सकते हैं. ऊपर से ड्राई फ्रूट डालें और झटपट डेजर्ट तैयार.
बाइंडिंग एजेंट की तरह इस्तेमाल
सब्जी की टिक्की, कोफ्ते या रोल बनाते समय अगर मिश्रण ढीला हो जाए, तो ब्रेड के किनारों को भिगोकर मिला दें. ये मिश्रण को अच्छी तरह बांधने में मदद करते हैं.
मिनी पिज्जा बेस
किनारों को साथ जोड़कर या हल्का दबाकर मिनी बेस की तरह इस्तेमाल करें. ऊपर से सॉस, सब्जियां और चीज डालकर तवे पर सेक लें.
स्टफ्ड रोल्स
किनारों को बेलकर या हल्का गीला कर चपटा करें, अंदर आलू या पनीर की स्टफिंग भरें और शैलो फ्राई कर लें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


