Holi 2026 : होली का त्योहार मालपुआ के बिना अधूरा है. चाशनी में डूबे रसीले मालपुआ खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं. आप आसानी से घर में मालपुआ बना सकते हैं. हालांकि कुछ लोगें के मालपुआ फूले हुए नहीं बनते हैं. लेकिन आप हम आपके लिए जो रेसिपी लेकर आए हैं, उससे आप भी परफेक्ट, गोल-गोल और फूले हुए मालपुआ बनाना सकते हैं, तो ये आसान और ट्रिक वाली रेसिपी आपके लिए है. इस तरह से बनाएंगे तो मालपुआ एकदम सॉफ्ट और स्पंजी बनेंगे – बिल्कुल पूरियों जैसे फूले हुए बनेंगे.

सामग्री
बैटर के लिए
मैदा-1 कप
सूजी-2 बड़े चम्मच
दूध -½ कप (ज़रूरत अनुसार)
दही-2 बड़े चम्मच
बेकिंग सोडा-1 चुटकी
चीनी -2 बड़े चम्मच
सौंफ-1 छोटा चम्मच
घी-1 बड़ा चम्मच
चाशनी के लिए
चीनी-1 कप
पानी-½ कप
इलायची -2–3 (कुटी हुई)
कुछ केसर के धागे
विधि
- एक बाउल में मैदा और सूजी मिलाएं. इसमें दही, चीनी और थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर गाढ़ा, स्मूद बैटर तैयार करें. ध्यान रखें बैटर ना ज्यादा पतला हो, ना ज्यादा गाढ़ा- पकोड़े जैसा कंसिस्टेंसी सही रहेगी.
- अब इसमें 1 चुटकी बेकिंग सोडा और 1 बड़ा चम्मच घी मिलाएं. बैटर को 15–20 मिनट ढककर रख दें. सूजी डालने से मालपुआ अंदर से स्पंजी और फूले हुए बनते हैं.
- एक पैन में चीनी और पानी डालकर उबालें. इलायची और केसर डालें. 4–5 मिनट पकाकर एक तार की चाशनी तैयार करें. गैस बंद कर दें और चाशनी को हल्का गरम ही रखें.
- कढ़ाही में घी या रिफाइंड ऑयल गरम करें. मध्यम आंच रखें. एक कलछी बैटर डालें, खुद-ब-खुद गोल फैल जाएगा.
- हल्का दबाव देते हुए ऊपर से गर्म तेल डालें ताकि वो फूल जाए. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें. तेल ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए. मध्यम आंच पर तलेंगे तो मालपुआ अच्छे से फूलेंगे.
- गरम मालपुआ सीधे हल्की गरम चाशनी में डालें. 1–2 मिनट डुबोकर निकाल लें. तैयार हैं आपके स्वादिष्ट मालपुए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


