Delhi Chandni Chowk Streets Hanging Electric Wires: ‘बिजली तारों के मकड़जाल’ से दिल्ली की चांदनी चौक की तंग गलियों को जल्द ही छुटकारा मिलेगा। चांदनी चौक की तंग गलियों में लटकती बिजली तारों को जल्द ही जमीन के अंदर यानि अंडरग्राउंड किया जाएगा। शुरुआत पहले फेज में 28 गलियों से की जा रही है। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को पुरानी दिल्ली के टाउन हॉल से योजना को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के लिए 1000 करोड़ के फंड का भी ऐलान किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये योजना 160 करोड़ की है। साथ ही दिल्ली की 50 साल आगे की बिजली खपत को देखते हुए काम कर रहे हैं। ताकि भविष्य में कोई परेशानी पेश ना आए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज दिल्ली ने अपने अतीत को नमन करते हुए भविष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया। चांदनी चौक सदियों से व्यापार और संस्कृति का जीवंत केंद्र रहा है। यहां की हवेलियां इतिहास की गवाही देती हैं और गलियां हमारी विरासत को संजोए हुए हैं। लेकिन लंबे समय से ऊपर लटकते बिजली के तार इस सौंदर्य पर परदा डालते थे और सुरक्षा के लिए भी चुनौती थे। आज चांदनी चौक में ओवरहेड बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने की परियोजना का शुभारंभ हुआ। यह केवल तकनीकी बदलाव नहीं है, बल्कि हमारी धरोहर को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुंदर बनाने का संकल्प है। इसी के साथ मंडोली में बीवाईपीएल के 66/11 केवी GIS ग्रिड सब-स्टेशन और शिवालिक, द्वारका तथा गोयला खुर्द में BRPL की चार यूटिलिटी-स्तरीय बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि चांदनी चौक को इतिहास के पन्नों में पढ़ा जाता रहा है। दिल्ली सरकार आज दिल्ली में अगले 50 सालों की बिजली की जरूरत पर काम कर रही है। ईवी पॉलिसी ला रहे हैं। जब वाहन इलैक्ट्रिक हो जाएंगे तो बिजली की खपत बढ़ेगी। सभी क्षेत्रों तक सही से बिजली पहुंचे उसके लिए हमारा बिजली विभाग काम कर रहा है। इस टाउन हॉल से मेरा पुराना नाता है। जब मैं मुख्यमंत्री बनीं तो मेरा एक पुराना बयान कि चांदनी चौक के बाजार को बाहर ले जाना है तो मेरे पास लोग आए और बोले कि यहीं रहना है। इसी को ठीक कर दीजिए. 1000 करोड़ का काम यहां करवाना है। इस क्षेत्र में करवाने के लिए बहुत काम है।

पहले फेज में 160 करोड़ की लागत से 28 सड़कों से ओपन तारें हटेंगी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज ही जो योजना शुरू की जा रही है। पहले फेज में 160 करोड़ की लागत से 28 सड़कों से ओपन तारें हटेंगी। सये चांदनी चौक में केवल शुरुआत है। अभी पुरानी दिल्ली में बहुत काम करने है। आपको पता है ना शाहजहांनाबाद बोर्ड की चैयरमैन कौन है? पहले के मुख्यमंत्री अपने पास कोई विभाग नहीं रखते थे ताकि फंसे ना. फिर भी क्या करके गए ना पता है ना लेकिन हम जिम्मेदारी से डरते नहीं हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m