इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा में लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक अंजिला मोहे को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। आंगनबाड़ी सहायिका सलिता पालवी को गांव की आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

READ MORE: मदद के बदले अभद्रता: नशे में धुत हेल्पर ने इंस्पेक्टर का कॉलर पकड़कर खींचा, वीडियो वायरल 

आंगनवाड़ी सहायिका सलिता पालवी खंडवा जिले खालवा ब्लाक के ग्राम मोजवाडी की रहने वाली है। माह अक्टूबर 2025 में सहायिका के पद पर आंगनबाड़ी केन्द्र एक मोजवाडी में नियुक्ति हुई थी। आवेदक के गांव की आगनवाडी केन्द्र-3 में एक कार्यकर्ता का पद रिक्त हुआ है, आवेदिका की पात्रता कार्यकर्ता हेतु होने से आवेदिका ने नियमानुसार कार्यकर्ता फार्म महिला एवं बाल विकास विभाग खालवा में जमा करवा दिया था। लेकिन कार्यकर्ता के पद पर आंगनबाड़ी केन्द्र-3 में पदस्थ करने के लिये महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक अंजिला मोहे ने कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति देने के लिए कुल दो लाख पांच की रिश्वत की मांगी थी। आज पांच हजार रुपए देते हुए इंदौर लोकायुक्त ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

READ MORE: शोले स्टाइल में तमंचे पर डिस्को! तेरहवीं पर युवती को बंदूक की नोक पर नचाया, आरोपी कुलदीप गुर्जर 24 घंटे में गिरफ्तार

पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर को की थी, जिसका सत्यापन करने के बाद आज महिला बाल विकास की  पर्यवेक्षक एंजिला मोहे को रंगे हाथ ट्रैप किया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m