रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन विधायक नीलकंठ टेकाम ने भवन नहीं होने से एकलव्य विद्यालय के छात्रों के दूसरी जगह पढ़ाई करने का मुद्दा उठाया. आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने भवन निर्माण शुरू नहीं होने की जानकारी देते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें : सुपेबेड़ा में 2 साल बाद लगा स्वास्थ्य शिविर, पहुंची एम्स से नेफ्रोलॉजिस्ट की टीम, 100 ग्रामीणों ने कराया परीक्षण…

विधायक नीलकंठ टेकाम ने सवाल किया कि कोंडागांव जिले के एकलव्य विद्यालय जिसके 600 बच्चों को दूसरे जगह रह कर पढ़ाई करना पड़ रहा हैं, भवन का निर्माण कब तक शुरू हो जाएगा. इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि अभी तक भवन का निर्माण शुरू नहीं हुआ इसकी जांच मैं करवाऊंगा.

विधायक टेकाम ने पूछा कि कोंडागांव जिले के लिए 2023-24 और 2024-25 में कितना आबंटन प्राप्त हुआ है. जवाब में मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कोंडागांव जिले के लिए 2023-24 में लगभग 1109 लाख और 2024-25 में 189 लाख आबंटन प्राप्त हुआ हैं.

विधायक टेकाम ने पूछा कि केशकाल विधानसभा क्षेत्र को कितनी राशि किस किस कामों के लिए स्वीकृत की गई हैं कितने काम शुरू हो चुके हैं कितने अभी शुरू नहीं हुए हैं? इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब दिया कि 3 कार्य प्रारंभ हो चुके हैं 3 कार्य जो शुरू नहीं हुए हैं, वो भी शुरू हो जाएंगे. टेंडर प्रक्रिया की वजह से देरी हुई है.