प्रयागराज। जिले के प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में पुजारी और मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जब हाई कोर्ट के एक एजीए का परिवार रुद्राभिषेक के लिए मंदिर पहुंचा था। मंदिर के केयरटेकर भीम पाठक ने व्यवस्थापक द्वारा तय ड्रेस कोड की जानकारी दी, जिसमें पुरुषों के लिए धोती और महिलाओं के लिए साड़ी अनिवार्य बताई गई। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
पुजारी और मैनेजर के साथ मारपीट
आरोप है कि वकील की ड्रेस में आए कुछ लोगों ने केयरटेकर भीम पाठक, पुजारी राधेश्याम अवस्थी और मैनेजर सुशील त्रिपाठी के साथ मारपीट की। तीनों बचने के लिए गर्भगृह में पहुंचे, जहां उनके साथ फिर मारपीट और धमकी दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंदिर के व्यवस्थापक ब्रह्मचारी धरानंद महाराज ने डीसीपी सिटी और पुलिस कमिश्नर को सूचना देते हुए कीडगंज थाने में तहरीर दी है। उन्होंने फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
READ MORE: हल्दीराम के वेयर हाउस से 1 क्विंटल एक्सपायरी मिठाइयां बरामद, कांग्रेस ने कहा- सरकार केवल फोटो खिंचवाने और…
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मंदिर के संरक्षक
यमुना तट स्थित यह प्राचीन मंदिर ज्योतिष पीठ के अंतर्गत आता है। इसका जीर्णोद्धार ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कराया था। वर्तमान में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंदिर के संरक्षक हैं। सावन और महाशिवरात्रि पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


