MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इस बार गर्मी कहर बरपाएगी। मार्च महीने में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मार्च के पहले हफ्ते में बारिश तो वहीं दूसरे हफ्ते से गर्मी का असर दिखने लगेगा। वहीं इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में तीन महीने यानी मार्च से लेकर मई तक सामान्य से अधिक तापमान रहने के आसार है। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मार्च से ही इसका असर दिखने लगेगा। वहीं हीट वेव का असर अप्रैल-मई में ज्यादा रहेगा।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: ग्वालियर जाएंगे सीएम डॉ मोहन, श्योपुर में घड़ियाल-कछुओं को करेंगे रिलीज, 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, 4 साल में 56 हजार से ज्यादा लोगों ने की खुदकुशी, बोत्सवाना से कूनो पहुंचे 9 चीते, मार्च में सभी अवकाश दिनों में खुलेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
मार्च के पहले हफ्ते में बारिश
एमपी में मार्च के पहले हफ्ते में बारिश होने की संभावना है। 4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार है।
फरवरी में पारा 30 के पार
इससे पहले शनिवार यानी फरवरी महीने के आखिरी दिन पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया। प्रदेश के 30 शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया। खरगोन में 35 डिग्री, जबलपुर में 33.4 डिग्री, ग्वालियर में 32.5 डिग्री, भोपाल में 32.4 डिग्री, इंदौर में 31.1 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री और सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा खरगोन में 35 डिग्री दर्ज किया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


