Holi 2026 : होली पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. छोटे बच्चों ने तो अभी से रंग गुलाल खेलना भी शुरू कर दिया हैं. वहीं घरों में महिलायें पकवान बनाने में जुट गई हैं. होली पर रंगों से खेलना जितना मज़ेदार होता है, उतना ही बालों को संभालना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आप सही हेयरस्टाइल चुन लें, तो बाल रंगों से काफी हद तक सुरक्षित भी रहेंगे और आपका लुक भी स्टाइलिश रहेगा. आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन हेयरस्टाइल्स.

क्लासिक ब्रेड (चोटी)
सिंपल तीन स्ट्रैंड वाली चोटी या फिशटेल ब्रेड होली के लिए परफेक्ट है.बाल उलझते नहीं हैं.रंग कम चिपकता है.पूरा दिन आरामदायक रहता है.
हाई बन (जूड़ा)
टाइट हाई बन बनाकर आप बालों को पूरी तरह समेट सकती हैं.बालों की जड़ों तक रंग कम पहुंचता है.गर्मी में भी कंफर्टेबल.इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ बेहद स्टाइलिश.बन बनाने से पहले बालों में नारियल तेल या सीरम लगा लें.
डबल ब्रेड (दो चोटी)
अगर आप फन और क्यूट लुक चाहती हैं तो दो चोटियां बनाएं.बाल सुरक्षित रहते हैं.ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ शानदार लुक.बच्चों और युवतियों के लिए बढ़िया ऑप्शन.
स्कार्फ या दुपट्टे के साथ पोनीटेल
लो या मिड पोनीटेल बनाकर उस पर स्कार्फ बांध लें. बाल धूल और रंग से बचे रहते हैं.फोटो में भी स्टाइलिश लुक आता है.आसान और जल्दी बनने वाला हेयरस्टाइल है.
फ्रेंच ब्रेड
फ्रेंच ब्रेड थोड़ी टाइट होती है, जिससे रंग अंदर तक कम जाता है.लंबे समय तक सेट रहती है.एलिगेंट और ट्रेंडी लुक देती है.
अतिरिक्त टिप्स
1-होली खेलने से पहले बालों में अच्छी तरह तेल लगा लें.
2-हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर लगाएं.
3-हो सके तो बालों को खुला न रखें.
4-खेल के बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


