Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (1 मार्च 2026) की खबरों में शराब घोटाले में बरी होने के बाद जंतर-मंतर पर दिखाया ‘पावर शो’, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की जमानत पर सेंशस कोर्ट की रोक, अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, दिल्ली में ‘लखपति’ बेटी योजना का शुभारम्भ

शराब घोटाले में बरी होने के बाद जंतर-मंतर पर दिखाया ‘पावर शो’

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले (Delhi liquor scam) में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के हौंसले बुलंद हैं। पिछले साल दिल्ली विस चुनाव हारने के बाद से मीडिया से दूर केरजीवाल को जैसे संजीवनी बूटी मिल गई है। अदालत से राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल दोबारा एक्टिव हो गए हैं। शराब घोटाले में बरी होने के आम आदमी पार्टी ने आज (1 मार्च) जंतर-मंतर पर विशाल जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान केजरीवाल ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

पढ़े पूरी खबर…..

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की जमानत पर सेंशस कोर्ट की रोक

Youth Congress President Uday Bhanu Chib: एआई समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट (AI Summit Shirtless Protest) मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की जमानत पर सेंशस कोर्ट की रोक लगा दी है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सेशंस कोर्ट में अपील कर जमानत पर स्टे लगवा दिया, जिसके बाद चिब को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है।

पढ़े पूरी खबर…..

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन

Delhi News: दिल्ली में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ali Khamenei) की मौत के विरोध में भारत में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी ली खामेनेई की मौत पर बड़ा प्रदर्शन हुआ है। ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के विरोध में जामिया नगर (Jamia Nagar) इलाके में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतरे। इस दौरान इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान माहौल भावुक भी था और गुस्से से भरा हुआ भी। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में ‘लखपति’ बेटी योजना का शुभारम्भ

महिलाओं और बालिकाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में दिल्ली सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना पर आधिकारिक मुहर लगने जा रही है। सोमवार 2 मार्च को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक विशेष व भव्य कार्यक्रम ‘सशक्त नारी समृद्ध दिल्ली’ आयोजित किया जाएगा। समारोह में देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ का औपचारिक शुभारंभ करेंगी। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का कहना है कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के प्रति दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली के प्राइवेट स्कूल वसूलेंगे पिछले साल वाली फीस: Delhi High Court On School Fees: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल (निजी स्कूलों) में SLFRC गठन के दिल्ली सरकार के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। अब स्कूल 2026-27 में वही फीस लेंगे जो उन्होंने पिछले शैक्षणिक वर्ष में वसूली थी। कोर्ट ने कहा कि फिलहाल कमेटी बनाने की जरूरत नहीं। कोर्ट 12 मार्च को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने 28 फरवरी को निजी स्कूलों को स्कूल स्तरीय फीस विनियमन समिति (SLFRC) गठित करने संबंधी जारी अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर अंतरिम फैसला सुनाया। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली की महिलाओं को तोहफा: केंद्र सरकार की ‘वन नेशन, वन कार्ड’ से प्रेरणा लेते हुए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार राजधानी की महिला निवासियों के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की शुरुआत करने जा रही है। सोमवार 2 मार्च को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक विशेष व भव्य कार्यक्रम ‘सशक्त नारी समृद्ध दिल्ली’ में देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस महत्वाकांक्षी योजना (पिंक कार्ड) का शुभारंभ करेंगी। (पढ़े पूरी खबर)

रेखा गुप्ता सरकार के एक सालःOne year of Rekha Gupta government: दिल्ली की सत्ता पर काबिज रेखा गुप्ता सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं। एक साल पूरे होने पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आयोजित प्रवास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीजेपी सरकार के एक साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को जमीन पर उतारते हुए दिल्ली में सेवा, सुशासन और विकास को अपना मिशन बनाया है।  (पढ़े पूरी खबर)

मंत्री कपिल मिश्रा का अरविंद केजरीवाल पर हमला: Kapil Mishra Attack On Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले (Delhi liquor scam) में राउज कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के हौंसले बुलंद हैं। जमनात मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल पहले तो रैली निकाली, उसके बाद कई मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किए। 1 मार्च को जंतर-मंतर पर मेगा रैली का आयोजन करने वाले हैं। अब इसे लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। कपिल मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ओवरएक्टिंग कर रहे हैं। जब अरविंद केजरीवाल सरकार में थे, तब भी जनता को गुमराह करते थे और आज भी वही कर रहे हैं।  (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m