फ्रेंच फ्राइज भला किसे पसंद नहीं होगा. बच्चे – बड़े सभी इसके दीवाने होते हैं और कोई भी पार्टी में स्टार्टर के तौर में इसे ही सर्व किया जाता है. लेकिन सेहत के लिहाज से इसे बहुत अच्छा नहीं माना जाता है. अगर आपको डीप-फ्राइड फ्रेंच फ्राइज बहुत पसंद हैं लेकिन वजन और सेहत की चिंता भी रहती है, तो चिंता छोड़िए. आप अपनी क्रेविंग भी शांत कर सकते हैं – बस थोड़ी स्मार्ट अदला-बदली (smart swaps) की जरूरत है. यहां हैं 6 “गिल्ट-फ्री” रिप्लेसमेंट जो स्वाद में शानदार और सेहत के लिए बेहतर हैं.

बेक्ड शकरकंद फ्राइज
शकरकंद (Sweet Potato) फाइबर और विटामिन A से भरपूर होता है. डीप फ्राई करने की बजाय इन्हें ओवन या एयर फ्रायर में हल्के ऑलिव ऑयल और मसालों के साथ बेक करें. कम कैलोरी, ज्यादा न्यूट्रिएंट्स, हल्की मिठास के साथ बढ़िया स्वाद.
ज़ुकीनी (तोरी) फ्राइज
Zucchini पतली स्लाइस में काटकर हल्का बेसन या ब्रेडक्रम्ब कोटिंग दें और बेक करें. लो-कार्ब, क्रिस्पी टेक्सचर, वजन घटाने वालों के लिए बेहतरीन.
गाजर फ्राइज
गाजर को लंबी स्टिक्स में काटकर पपरिका, काली मिर्च और थोड़ा ऑलिव ऑयल लगाकर बेक करें. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर, हल्की मिठास और शानदार क्रंच.
बैंगन फ्राइज
बैंगन को पतले स्लाइस में काटकर हल्का मसाला और कम तेल के साथ एयर फ्राई करें. फाइबर रिच,.पेट भरा-भरा महसूस होगा.
कद्दू (Pumpkin) फ्राइज
कद्दू को स्लाइस करके चाट मसाला या हर्ब्स के साथ बेक करें. कम कैलोरी, इम्युनिटी के लिए अच्छा.
बेक्ड पनीर स्टिक्स
अगर आपको हाई-प्रोटीन स्नैक चाहिए, तो पनीर स्टिक्स को हल्के मसाले के साथ ग्रिल या बेक करें. ज्यादा प्रोटीन, देर तक भूख नहीं लगेगी.
बोनस टिप
- डीप फ्राई की जगह एयर फ्रायर या ओवन का इस्तेमाल करें.
- मेयो की जगह ग्रीक योगर्ट डिप ट्राई करें.
- पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखें – “हेल्दी” भी ज्यादा मात्रा में नुकसान कर सकता है.


