Holi 2026 : होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन जरा-सी लापरवाही आपके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को नुकसान पहुंचा सकती है. आजकल फोटो, रील्स का ट्रेंड इतना ज़्यादा बढ़ गया है की ऐसे फेस्टिवल में बिना फोन के कोई नहीं निकलता. पर डर हमेशा बना रहता है की पानी से हमारे फोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स खराब ना हो जाएँ. क्योंकि पानी और रंग इनके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स, जिनसे आप अपने डिवाइसेज को सुरक्षित रखते हुए होली का पूरा आनंद ले सकते हैं.

स्मार्टफोन को कैसे रखें सुरक्षित?
वॉटरप्रूफ कवर का इस्तेमाल करें
अगर आपके पास वॉटरप्रूफ पाउच या कवर है, तो उसे जरूर इस्तेमाल करें. बाजार में कई अच्छे वॉटरप्रूफ कवर मिल जाते हैं जो पानी और रंग से फोन को बचाते हैं.
फोन को प्लास्टिक जिप बैग में रखें
अगर वॉटरप्रूफ कवर नहीं है, तो एक मजबूत जिप-लॉक बैग भी अस्थायी सुरक्षा दे सकता है.
हो सके तो फोन घर पर ही रखें
अगर बहुत ज्यादा रंग और पानी वाली होली खेलने जा रहे हैं, तो बेहतर है कि फोन घर पर ही छोड़ दें.
IP रेटिंग पर भरोसा न करें
भले ही आपका फोन रेटिंग के साथ आता हो, लेकिन रंगों में मौजूद केमिकल्स सील को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए अतिरिक्त सावधानी जरूरी है.
गीला हो जाए तो तुरंत ये करें
- फोन को तुरंत बंद कर दें.
- सूखे कपड़े से पोंछें.
- हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें.
- चावल में रखने की बजाय सर्विस सेंटर दिखाना बेहतर है.
ईयरबड्स और स्मार्टवॉच के लिए टिप्स
खेलते समय न पहनें – होली खेलते समय ईयरबड्स और स्मार्टवॉच उतार देना ही बेहतर है.
केस में सुरक्षित रखें – ईयरबड्स को उनके चार्जिंग केस में रखें और केस को बैग में सुरक्षित रखें.
सिलिकॉन स्ट्रैप का इस्तेमाल करें – अगर स्मार्टवॉच पहननी ही है, तो सिलिकॉन स्ट्रैप लगाएं और बाद में तुरंत साफ करें.
बोनस टिप्स
- रंग खेलने से पहले जरूरी कॉल्स निपटा लें.
- फोन में जरूरी डेटा का बैकअप ले लें.
- होली के दौरान कम से कम फोन का इस्तेमाल करें.
- कैमरा इस्तेमाल करते समय हाथ सूखे रखें.


