Holi 2026 : होली पर स्टाइल और कंफर्ट का सही बैलेंस बनाना ही असली स्मार्टनेस है. कई लोग Yeh Jawaani Hai Deewani के होली सीन से लेकर Silsila तक के सेलिब्रिटी-इंस्पायर्ड लुक्स को रीक्रिएट करते हैं, लेकिन रियल लाइफ होली में सिर्फ लुक नहीं, बल्कि आराम और सेफ्टी भी उतनी ही जरूरी है. आइए जानते हैं होली पर क्या पहनें और क्या न पहनें, ताकि आप दिखें भी स्टनिंग और रहें भी कंफर्टेबल.

हल्के और कंफर्टेबल कपड़े चुनें
कॉटन या लिनेन फैब्रिक सबसे बेहतर रहते हैं क्योंकि ये पसीना सोख लेते हैं और स्किन को सांस लेने देते हैं. बहुत ज्यादा भारी या सिल्क जैसे डेलिकेट कपड़े न पहनें, क्योंकि रंग और पानी से ये खराब हो सकते हैं. टाइट कपड़ों की बजाय थोड़ा ढीला और आरामदायक फिट चुनें.
सही कलर का चुनाव
सफेद या हल्के रंग (व्हाइट, ऑफ-व्हाइट, पेस्टल) होली के लिए क्लासिक चॉइस हैं. इन पर रंग अच्छे से उभरकर आते हैं और फोटोजेनिक लुक देते हैं. बहुत ज्यादा डार्क या ट्रांसपेरेंट कपड़ों से बचें.
क्या पहनना बेहतर रहेगा?
लड़कियों के लिए
व्हाइट कुर्ता के साथ लेगिंग्स या पलाज़ो.
पुरानी जींस के साथ टी-शर्ट.
इंडो-वेस्टर्न सेट जो आरामदायक हो.
लड़कों के लिए
व्हाइट कुर्ता-पायजामा
टी-शर्ट के साथ शॉर्ट्स या जींस
फुटवियर का रखें खास ध्यान
स्लिप-रेसिस्टेंट चप्पल या सैंडल पहनें. बहुत महंगे शूज़ या हील्स बिल्कुल न पहनें. ऐसे फुटवियर चुनें जो पानी में खराब न हों और आसानी से धोए जा सकें.
स्किन और हेयर सेफ्टी भी जरूरी
कपड़े पहनने से पहले शरीर पर नारियल तेल या मॉइस्चराइज़र लगा लें ताकि रंग आसानी से निकल जाए. बालों में तेल लगाकर उन्हें बांध लें. सनग्लासेस भी पहन सकते हैं ताकि आंखों में रंग न जाए.
क्या न पहनें?
1-बहुत ज्यादा महंगे या नए कपड़े
2- ट्रांसपेरेंट या बहुत टाइट आउटफिट
3-भारी ज्वेलरी
4-लेदर फुटवियर
स्टाइल टिप
अगर आप फोटो क्लिक करवाने का प्लान बना रही हैं, तो लाइट मेकअप रखें और वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. एक सिंपल व्हाइट आउटफिट के साथ ब्राइट दुपट्टा या हेडबैंड आपके लुक में चार चांद लगा सकता है.


