सोहराब आलम/मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। होली का त्योहार करीब आते ही क्या आम और क्या खास, हर कोई रंगों और मस्ती के सराबोर में डूबा नजर आ रहा है। पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी में भी फागुन का ऐसा ही रंग देखने को मिला, जहां माननीयों ने अपनी गरिमा के साथ-साथ होली की मस्ती का भरपूर तड़का लगाया। अवसर था भाजपा चिकित्सा मंच द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का, जहां भाजपा के दिग्गज नेताओं ने राजनीतिक व्यस्तताओं को किनारे रख देशी अंदाज में होली मनाई।
दो विधायकों की जुगलबंदी ने बांधा समां
समारोह का मुख्य आकर्षण भाजपा के दो कद्दावर विधायक रहे। हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान और मोतिहारी के विधायक सह पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार पूरी तरह फगुआ के रंग में रंगे दिखे। जैसे ही होली के पारंपरिक गीत बजने शुरू हुए, दोनों विधायक खुद को रोक नहीं पाए और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर जमकर ठुमके लगाए। उनकी यह जुगलबंदी देखकर कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता भी उत्साह से भर गए।
कुर्ता फाड़ होली और पारंपरिक मस्ती
बिहार की पारंपरिक होली का असली मजा तब आता है जब कपड़ा फाड़ होली शुरू होती है। इस मिलन समारोह में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे के कुर्ते फाड़कर और अबीर-गुलाल उड़ाकर इस पर्व का आनंद लिया। समारोह में केवल गुलाल ही नहीं उड़ा, बल्कि हंसी-ठिठोली और भाईचारे का संदेश भी साफ झलका। नेताओं ने जनता को संदेश दिया कि त्योहारों में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, सब एक ही रंग में रंगे होते हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


