राहुल शर्मा, भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले की गोहद नगरपालिका में बैठक के दौरान पार्षद पुत्र ने सी एम ओ के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की घटना के बाद सी एम ओ एफ आई आर कराने थाने पहुंचे तो पार्षद पुत्र के पक्ष में स्थानीय कांग्रेस विधायक भी थाने पहुंचे और दोनों तरफ से एफ आई आर दर्ज होने की बात कही।

गौरतलब है कि गोहद नगरपालिका के सभागार में सी एम ओ के साथ पार्षदों की बैठक चल रही थी। तभी वार्ड 16 से पार्षद राजाबेटी के पुत्र बबलू सेमर से किसी बात को लेकर सी एम ओ महेश जाटव से बहस हो गयी। इसी दौरान बबलू सेमर ने सी एम ओ को धक्का दे दिया और उनके साथ हाथपाई कर दी। सभागार में साथ बैठे लोगों ने बीच बचाव कराया। । इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जिसमें मारपीट करने के बाद पार्षद पुत्र सी एम ओ को गाली देते हुए जूते मारने की धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। 

मारपीट की इस घटना के बाद सी एम ओ महेश जाटवएफ आई आर कराने गोहद थाने पहुंचे, तो स्थानीय कांग्रेस विधायक केशव देसाई भी थाने पहुँचे और दोनों पक्षों में राजीनामा कराने का प्रयास किया। लेकिन एक भी पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ जिससे विधायक वहाँ से वापस लौट गए और दोनों तरफ़ से एफ़आईआर दर्ज कराने की बात कही। फ़िलहाल पुलिस ने पार्षद पुत्र बल्लू सेमर के ख़िलाफ़ शासकीय कार्य में बाधा,मारपीट गाली गलौज सहित जान से मारने की धमकी की धराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा महिला जनप्रतिनिधि की जगह किसी भी परिजन को जाने की मनाही है उसके बाद भी महिला जनप्रतिनिधिओं के परिजन ही हर जगह पहुंचते हैं और माहौल खराब करते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m