अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से पुरानी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक युवक की बाइक को बीच सड़क दिनदहाड़े आग के हवाले कर दिया गया। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह खाक हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के बहेरहा गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक दीपू साकेत, निवासी छिरहा थाना ब्यौहारी, होली के अवसर पर अपने जीजा-दीदी के घर बहेरहा गांव गया था। घटना के दिन वह अपनी बाइक से गांव की एक किराना दुकान की ओर सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव का ही हीरालाल चौधरी वहां पहुंचा और दीपू को रोककर उससे विवाद करने लगा। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरोपी का दीपू के जीजा और दीदी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी पहले से ही गुस्से में था।
ये भी पढ़ें: BDG और AVIATOR की लत ने छीनी तीन जिंदगियां: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, बेटी-पिता के बाद मां ने भी तोड़ा दम
पेट्रोल छिड़का और लगा दी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हीरालाल अपने साथ एक बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा था। विवाद के दौरान उसने अचानक दीपू की बाइक पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। बाइक में आग लगते ही लपटें तेजी से उठने लगीं और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने तुरंत पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें: 3 दिन से जहरीले धुंए से परेशान पूरा शहर: घरों में रहना हुआ मुश्किल, मरीजों-बच्चें और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी
आरोपी फरार
वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर जयसिंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

