नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। जारी सूची के अनुसार शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति ने आर. एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया है। तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का उप राज्यपाल बनाया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल रहे विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। वहीं भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अब तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लद्दाख के उपराज्यपाल रहे कविंदर गुप्ता को अब हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही सभी नियुक्त राज्यपाल अपने-अपने पद की शपथ लेंगे।
देखें लिस्ट –


