Bihar Politics: सीएम नीतीश द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकन किए जाने के बाद से बिहार का सियासी माहौल गर्म है। इसके साथ ही नई सरकार के गठन को लेकर भी अटकलों का दौर जारी है। इस बीच बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन आज शुक्रवार (6 मार्च) को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नितिन नबीन दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व और बिहार के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम मुलाकात करने वाले हैं, जो बिहार के सत्ता की अगली पटकथा तय कर सकती है।
पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया कर्मियों ने नितिन नबीन से सवाल पूछना चाहा तो वह खामोश नजर आए। वह बिना कोई जवाब दिए सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि कल गुरुवार को नितिन नबीन ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह और दोनों डिप्टी सीएम समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
कहा जा रहा है कि दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं की होने वाली बैठक में बिहार की सरकार की व्यवस्था, नए नेताओं को आगे लाने और सहयोगी दलों के बीच ताकत के बंटवारे जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हो सकती है। इसे बिहार की राजनीति में आने वाले बड़े बदलावों का संकेत भी माना जा रहा है। कुल मिलाकर पटना से दिल्ली तक चल रही यह सियासी हलचल तेज है। सबकी नजर इस बात पर है कि नीतीश के बाद बिहार की बागडोर आखिर किसे सौंपी जाएगी?
ये भी पढ़ें- सीमांचल में ऑपरेशन क्लीन, शाह के अल्टीमेटम के बाद 10KM के दायरे में घुसपैठियों और अवैध कब्जों पर चलेगा डंडा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

