आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट पिछले एक साल से बंद पड़ी है, इस हवाई सेवा के बंद होने से बस्तरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बस्तर का बड़ा व्यापारी वर्ग इस फ्लाइट सेवा के बंद होने से नाराज है. अब एक बार फिर बंद पड़ी इस फ्लाइट को पुनः शुरू करने की कवायद तेज हो गई है.

जिला प्रशासन ने एलायंस एयर कंपनी से रायपुर- जगदलपुर- हैदराबाद फ्लाइट को पुनः शुरू करने के लिए बातचीत जारी है प्रशासन ने मार्च के पहले हफ्ते तक सकारात्म खबर सामने आने की उम्मीद जताई. इस फ्लाइट के शुरू होने से बस्तर के लोगों को फायदा तो होगा ही साथ ही हैदराबाद और रायपुर से बस्तर आने वाले पर्यटकों की सुविधा में भी इजाफा होगा. बता दें कि एलायंस एयर द्वारा इस रूट पर हवाई सेवा संचालित थी, कम यात्रियों और आर्थिक नुकसान के कारण 2024 के मध्य से फ्लाइट बंद हो गई थी. अब उम्मीद जताई जा रही है कि समर सेशन में पुनः यह फ्लाइट शुरू हो जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

