Rang Panchami: जानिये रंग पंचमी की सही पूजा विधि और मंत्र

 रंग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात साफ वस्त्र धारण करें

फिर, पूजा घर को साफ करके एक लकड़ी की चौकी पर पीला या लाल वस्त्र बिछाएं

भगवान कृष्ण और राधा रानी की तस्वीर स्थापित करें और चारों ओर गंगाजल का छिड़काव करें

इसके बाद, उन्हें गुलाल अर्पित करें और विधि-विधान से पूजा-आरती करें

रंग पंचमी पर लक्ष्मी-नारायण की पूजा का खास महत्व होता है। उनके सामने घी का दीपक अवश्य जलाएं और लाल गुलाब अर्पित करें

भोग के लिए भगवान को गुड़ और मिश्री अर्पित करें.

भगवान कृष्ण और राधा रानी के मंत्रों का जाप भी इस दिन अवश्य करना चाहिए। इस पर्व पर हवन आदि कराने का भी खास महत्व होता है

रंग पंचमी के दिन शाम को भी विधि-विधान से पूजा-पाठ करना चाहिए। लक्ष्मी मां को आप बर्फी, बताशा, खीर और सफेद रंग के मिष्ठान का भोग लगा सकते हैं

रंग पंचमी पूजा के मंत्र

1. ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः 2. ओम श्रीं श्रीये नमः 3. ओम श्रीं ह्रीं क्लीं कृष्णाय नमः 4. ओम ह्रीं श्रीं राधिकायै नमः

Rang Panchami: रंग पंचमी कब है? जानें सही तारीख