उमेश यादव, सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में 12 वीं बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर कटर से हमला का मामला सामने आया है। हमले से छात्रा के चेहरे और गले में चोटें आई है शरीर पर 100 से ज्यादा टांके लगे है। छात्रा को गंभीर हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इधर वारदात के कुछ देर बाद आरोपी युवक का शव भी रेलवे ट्रैक पर मिला है।

शव की हालत देख सुसाइड की आशंका

दरअसल मामला मकरोनिया थाना के सेमरा बाग का है। स्कूली छात्रा पर रेडियम कटर से हमला करने वाले युवक नीलेश पटेल का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। शव की हालत देख सुसाइड करने का संदेह हो रहा है।

राजधानी में IT का छापा: मिलन स्वीट समेत अन्य जगहों पर दी दबिश, डिप्टी डायरेक्टर समेत कई अधिकारी मौजूद

प्रेक्टिकल परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा

बता दें कि शनिवार की दोपहर को नीलेश ने दुर्गानगर (रजाखेड़ी) निवासी नाबालिग लड़की पर रेडियम कटर से दर्जनों वार किए थे। कक्षा 12 वीं की प्रेक्टिकल परीक्षा देकर लौट रही छात्रा का बीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर पुलिस आरोपी नीलेश की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में जानलेवा हमला का केस दर्ज किया गया था। फिलहाल ये पुष्टि नहीं हो पाई है कि नीलेश के पास से कोई सुसाइड नोट मिला या नहीं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m