हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर में रंग पंचमी के अवसर पर निकलने वाली सालों पुरानी पारंपरिक गेर का आज भव्य आयोजन हुआ। हर साल की तरह इस बार भी सभी प्रमुख गेर राजवाड़ा से ही निकाली गई, जहां से पूरे शहर में रंग और उत्साह का माहौल बन गया। इस बार टोरी कॉर्नर, संगम कॉर्नर, हिंदी रक्षक, रसिया कॉर्नर और नगर निगम की गेर राजवाड़ा से निकली और हजारों लोगों ने एक साथ गुलाल उड़ाकर रंग पंचमी का जश्न मनाया।
दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद से पहुंचे लोग
ढोल-ताशों की गूंज और पारंपरिक अंदाज में शामिल लोगों ने इंदौर की वर्षों पुरानी परंपरा को फिर से जीवंत कर दिया। राजवाड़ा क्षेत्र में लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इंदौर ही नहीं बल्कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और भोपाल सहित कई शहरों से लोग खास तौर पर गेर देखने इंदौर पहुंचे।
ड्रोन कैमरों से निगरानी
राजवाड़ा की छतों, बालकनियों और सड़कों पर लोगों का जनसैलाब दिखाई दिया। गेर के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। राजवाड़ा और आसपास के पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई और बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

