शहर का तापमान रोजाना बढ़ रहा है और तेज धूप सबकी हालत खराब कर रही है और इसका सबसे ज़्यादा इफ़ेक्ट हमारी स्किन पर पड़ता है. स्किन को तेज धूप और उसकी किरणों से बचाने के लिए Sunscreen लगा कर निकलना बहुत जरूरी है. लेकिन फिर भी टैनिंग और सनबर्न के शिकार होने का डर बना ही रहता हैं.

इसके लिए आपके Sunscreen में कमी नहीं बल्कि आपके लगाने के तरीके में गड़बड़ी है और अगर इसे सही तरीके से लगाया जाए तो यह तेज धूप से त्वचा को काफी हद तक बचा सकता है तो आइए जानते हैं क्या है वो सही तरीका.
धूप में निकलने से पंद्रह मिनट पहले
- घर से निकलने से 15–20 मिनट पहले लगाएं Sunscreen को त्वचा में काम शुरू करने के लिए थोड़ा समय चाहिए. बाहर निकलते ही लगाने से पूरी सुरक्षा नहीं मिलती.
- पर्याप्त मात्रा में लगाएं अक्सर लोग बहुत कम Sunscreen लगाते हैं. चेहरे के लिए लगभग दो उंगलियों जितनी मात्रा सही मानी जाती है.
- हर 2–3 घंटे में दोबारा लगाएं पसीना, धूल या पानी के कारण Sunscreen हट जाता है, इसलिए इसे दोबारा लगाना जरूरी है.
- गर्दन, कान और हाथों पर भी लगाएं कई लोग सिर्फ चेहरे पर लगाते हैं, जबकि गर्दन, कान, हाथ और पैर भी धूप से उतने ही प्रभावित होते हैं.
- SPF 30 या उससे अधिक का इस्तेमाल करें रोजमर्रा के लिए SPF 30–50 बेहतर माना जाता है.
- बादल या घर के अंदर भी लगाएं धूप की UV किरणें बादलों और खिड़की के कांच से भी त्वचा तक पहुंच सकती हैं.
- अतिरिक्त टिप Sunscreen के साथ टोपी, सनग्लासेस और फुल स्लीव कपड़े पहनना भी त्वचा को धूप से बचाने में मदद करता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

