Uttarakhand Budget Session 2026: उत्तराखंड विधानसभा का बजट (Uttarakhand Budget Session) सत्र शुरू हो गया है। बजट सत्र की शुरूआत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण से हुई। सुबह 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही जारी है। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस विधायक बजट की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर परिसर में धरने पर बैठ गए।
यूकेडी कार्यकर्ता पहुंचे विधानसभा
बजट सत्र शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। राज्यपाल के अभिभाषण शुरू ही हुआ था कि कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट (Uttarakhand Budget Session 2026) कर दिया। इधर, यूकेडी कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर विधानसभा तक पहुंच गए। जिसे देख पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और 10 से 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दिवालीखाल में पुलिस की गाड़ियां रोक दी। मौके पर आंदोलनकरियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।
READ MORE: आज से उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, 1.1 लाख करोड़ से अधिक का बजट होने की उम्मीद, चुनावी वर्ष में कल्याणकारी योजनाएं लाने पर फोकस
अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाया गया
वहीं राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि अल्पसंख्यक छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए मदरसा बोर्ड की जगह अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग विभिन्न वर्गों के आर्थिक, सामाजिक विकास के लिए राजकीय वृद्ध आश्रम, भिक्षुक (Uttarakhand Budget Session 2026) गृह संचालित कर रहा है। जनवरी 25 से 2026 तक 9,62,000 से अधिक पेंशनरों को एक हजार करोड़ से अधिक की धनराशि दी गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

