एसआर रघुवंशी, गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में सरकारी दावों की पोल उस समय खुल गई जब बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य सड़क निर्माण में धांधली की शिकायत पर मौका निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की हालत देख खुद ही उसकी परतें उखाड़कर जांच की। विधायक ने हथौड़े से सड़क की मजबूती भी परखी।
अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे
जांच में सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। विधायक ने माना कि सड़क ठीक नहीं बनी और इसे दोबारा बनाने की जरूरत है। विधायक द्वारा सड़क की गुणवत्ता परखने की सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के पास नई बनी सड़क की गिट्टी उखड़ने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं था।
हवाई फायरिंग का आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तारः विवाहिता को धमकाने का वीडियो हुआ था वायरल
अधिकारी बैकफुट पर नजर आए
विधायक के सख्त तेवरों के सामने अधिकारी बैकफुट पर नजर आए। मामले के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। वहीं विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे है। निर्माण के दौरान किस अधिकारी ने निरीक्षण किया था। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

