सुप्रिया पांडेय, रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार में केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. इस पर तंज कसते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे चापलूसी का नतीजा बताया है.

यह भी पढ़ें : सदन में शून्य काल के दौरान गूंजा दुर्ग में अफीम की खेती का मुद्दा , विपक्ष ने पेश किया स्थगन प्रस्ताव, ‘धान का कटोरा’ को ‘अफीम का कटोरा’ बनाने का लगाया आरोप, गृह मंत्री विजय शर्मा बोले- आरोपियों के खिलाफ की त्वरित कार्यवाही…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि नितिन नबीन पहले छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहे अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए है.छत्तीसगढ़ के नेता चापलूसी करने में देश में सबसे आगे है. नितिन नबीन को यह अच्छे से पता है कि जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा इन्हीं लोगों के पास है. यहां के पैसों को अन्य राज्यों में चुनाव के नाम पर लूटने का काम कर रहे हैं. नितिन नबीन यहां के मंत्रियों का शोषण कर रहे हैं.

वहीं बीजेपी के कार्टून वार पर दीपक बैज ने कहा कि शराब घोटाला न्यायालय में चल रहा है, न्यायालय फैसला करेगा. बीजेपी की सरकार ने जितना डराना, धमकाना और फर्जी तरीके से जेल भेजने का काम था वह किया. अब न्यायालय अपना काम करेगी. अब बीजेपी और सरकार को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

बैज ने कहा कि अफ़ीम की खेती करने वालों के पास पूरे छत्तीसगढ़ में नशा परोसने वालों के पास कुछ नहीं है. इस तरह के कार्टून जारी कर जनता को भ्रमित करना चाह रहे हैं. छत्तीसगढ़ धान का कटोरा नहीं रहा, अफीम का कटोरा बना दिया है.