शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रेप और धर्मांतरण मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी बहनें आफरीन और अमरीन का ईरानी कनेक्शन सामने आया है। बीस साल पहले दोनों बहनें अपने परिवार के साथ लखनऊ से भोपाल आई थी। आरोपी बहनें करीब पांच-सात लड़कियों को देह व्यापार में धकेल चुकी है।
पिता की मौत के बाद स्पा सेंटर में नौकरी
भोपाल में लव जिहाद मामले की आरोपी आफरीन और अमरीन अपने परिवार के साथ 20 साल पहले लखनऊ से भोपाल आई थीं। परिवार वहीं के एक ईरानी कबीले से ताल्लुक रखता है। भोपाल आने के बाद पिता ने टेलर की दुकान में कारीगरी की। लेकिन इससे परिवार का गुजारा नहीं हो पा रहा था। वक्त बीता और 2020 में कोरोना काल में पिता की मौत हो गई। इसके बाद दोनों बहनों ने काम करने का सोचा।
ये भी पढ़ें: रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन मामलाः कैमरे के सामने आई पीड़िताएं, बोली- कोड वर्ड में होती थी बात, ड्रग्स की पुड़िया को बोला जाता था ‘T-SHIRT’
ऐसा शुरू हुआ देह व्यापार का खेल
अमरीन ने नर्मदापुरम के एक स्पा सेंटर में काम किया। फिर अमरीन ने अपनी छोटी बहन आफरीन को भी एक स्पा में नौकरी दिलाई। बताया जा रहा है कि यही से दोनों बहनें कई हाई प्रोफाइल लोगों के संपर्क में आईं। इसके बाद देह व्यापार का खेल शुरू हुआ। केस दर्ज कराने वाली दोनों पीड़िताओं का यह दावा है कि आरोपी बहनों ने करीब 5 से 7 लड़कियों को इस गंदे काम में धकेल चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: धर्मांतरण और दुष्कर्म मामलाः राजधानी में चल रहा था पूरा रैकेट, आरोपी दोनों बहनें बनाती थी अश्लील वीडियो
ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि इस खेल का खुलासा तब हुआ जब 22 फरवरी को भोपाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो युवतियों ने बागसेवनिया थाने में शिकायत की। दोनों पीड़िताओं ने अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए 23 फरवरी को दोनों बहनों अमरीन, आफरीन के साथ ही चंदन यादव को गिरफ्तार किया। दोनों पर काम देने के बहाने धर्मांतरण और सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है।
ये भी पढ़ें: भोपाल रेप-धर्मांतरण केस: अमरीन के साथ लिव-इन में रह रहा था चंदन यादव, जिस्मफरोशी का चला रहे थे अड्डा, WhatsApp के जरिए सप्लाई होती थी लड़कियां
तीन आरोपी अभी भी फरार
पूछताछ में पता चला कि लड़कियों का धर्म परिवर्तन कर अमीर युवकों को परोसते थे। इन लड़कियों को मुंबई-गुजरात जैसे शहरों में सप्लाई करते थे। अमरीन और आफरीन दोनों पीड़िताओं को मुंबई और गुजरात ले गई थीं। जहां अनजान लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। शराब पीने और एमडी ड्रग्स लेने के लिए भी दबाव डालती थीं। अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध वॉट्सएप ग्रुप भी मिले है। फिलहाल अमरीन, आफरीन और चंदन यादव जेल में बंद है। वहीं फरार तीन अन्य आरोपी बिलाल, चानू और यासिर की तलाश की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

