गर्मियों के मौसम में हल्के, साफ और सॉफ्ट रंग बहुत पसंद किए जाते हैं. चाहे कपड़े हों या मेकअप. इस समय सबकुछ लाइट कलर में सूदिंग लगता है. वैसे ही अगर Nail Polish की बात करें तो अगर आप गाढ़े रंगों की नेल पॉलिश से बोर हो गई हैं, तो क्लाउड डांसर टोन के शेड्स आपके नाखूनों को बेहद फ्रेश और एलिगेंट लुक दे सकते हैं. ये रंग आमतौर पर हल्के सफेद, क्रीमी और पेस्टल टोन में होते हैं, जो हर आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं. आइए जानते हैं क्लाउड डांसर के कुछ ट्रेंडिंग शेड्स.

मिल्की व्हाइट

यह बहुत सॉफ्ट और क्लीन लुक देता है. मिल्की व्हाइट Nail Polish नाखूनों को नेचुरल लेकिन स्टाइलिश बनाता है और ऑफिस या डेली वियर के लिए परफेक्ट है.

पर्ल व्हाइट

इसमें हल्की सी शाइन होती है, जो नाखूनों को ग्लॉसी और एलिगेंट बनाती है. पार्टी या फंक्शन में भी यह शेड काफी क्लासी लगता है.

ऑफ-व्हाइट / क्रीम शेड

क्लाउड डांसर का क्रीम टोन बहुत ट्रेंडी है. यह बहुत ज्यादा ब्राइट नहीं होता और हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है.

बेबी पिंक-व्हाइट टोन

व्हाइट में हल्का सा पिंक मिक्स शेड बहुत सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देता है. यह खासकर समर और स्प्रिंग सीजन में काफी ट्रेंड में रहता है.

फ्रेंच टिप स्टाइल

क्लाउड डांसर शेड का इस्तेमाल फ्रेंच मैनीक्योर में भी खूब किया जा रहा है. बेस न्यूड और टिप्स पर क्लाउडी व्हाइट, जो बहुत एलिगेंट दिखता है.