मौसम बदलने के साथ-साथ जब गर्मियां बढ़ती हैं तो बहुत से लोग फिट रहने के लिए स्विमिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं. स्विमिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती है. इससे शरीर का वजन संतुलित रहता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर को तरोताजा महसूस होता है. हालांकि, स्विमिंग पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. क्लोरीन पानी को साफ रखने के लिए डाला जाता है, लेकिन इसका लगातार संपर्क बालों की सेहत पर असर डाल सकता है. आइए जानते हैं कि क्लोरीन बालों को कैसे नुकसान पहुंचाता है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है.

बालों का रूखा और बेजान होना
क्लोरीन बालों के प्राकृतिक तेल (नेचुरल ऑयल) को खत्म कर देता है. इससे बाल रूखे, उलझे हुए और बेजान दिखाई देने लगते हैं.
बालों का कमजोर होना और टूटना
जब बालों की नमी कम हो जाती है तो उनकी जड़ें कमजोर होने लगती हैं. इससे बाल आसानी से टूटने लगते हैं.
बालों का रंग बदलना
अगर बालों में पहले से कलर किया हुआ है तो क्लोरीन की वजह से उनका रंग फीका पड़ सकता है.कभी-कभी हल्के रंग के बालों में हरा या पीला टोन भी आ सकता है.
स्कैल्प में खुजली और ड्रायनेस
क्लोरीन स्कैल्प की त्वचा को भी ड्राई बना सकता है, जिससे खुजली, जलन या डैंड्रफ जैसी समस्या हो सकती है.
क्लोरीन से बालों को बचाने के आसान उपाय
- स्विमिंग से पहले बालों को गीला करें पूल में जाने से पहले अपने बालों को साफ पानी से गीला कर लें. इससे बाल ज्यादा क्लोरीन वाला पानी सोखने से बचते हैं.
- स्विमिंग कैप का इस्तेमाल करें स्विमिंग करते समय कैप पहनना बालों को क्लोरीन के सीधे संपर्क से काफी हद तक बचाता है.
- लीव-इन कंडीशनर या नारियल तेल लगाएं पूल में जाने से पहले बालों में थोड़ा सा लीव-इन कंडीशनर या नारियल तेल लगा सकते हैं. इससे बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है.
- स्विमिंग के तुरंत बाद बाल धोएं पूल से निकलने के बाद बालों को तुरंत साफ पानी से धोना जरूरी है. इससे क्लोरीन बालों में ज्यादा देर तक नहीं रहता.
- डीप कंडीशनिंग करें हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग या हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों की नमी वापस आती है और वे हेल्दी बने रहते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

