रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान विपक्ष चूहों द्वारा धान खाने के मामले में स्थगन प्रस्ताव लेकर आया. आसंदी के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य करने पर नारेबाजी करते हुए विपक्षी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की. इसके साथ गर्भगृह में पहुंचने पर स्वमेव निलंबित हुए.

यह भी पढ़ें : CG Assembly Budget Session: शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर फूटा कांग्रेस विधायक का गुस्सा, कहा- सरकार इतनी कमजोर कि नहीं हटा पा रही है अतिक्रमण…

सदन की कार्यवाही के दौरान नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंंत ने धान खरीदी समितियों में चूहों के धान खाने का मामला उठाते हुए कहा कि सरकार के कुप्रबंधन के चलते 4600 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार धान का सुरक्षा कर पाने में नाकाम रही है. सरकार गलत नीति से बड़ा नुकसान हुआ.

आसंदी के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य करने पर सदन में जमकर नारेबाजी करते हुए गर्भ गृह में पहुंचे विपक्षी सदस्य स्वमेंव निलंबित हुए. इसके बाद सदन परिसर में कांग्रेस सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए मुसवा के नाम पर सरकार से भ्रष्टाचार बंद करने की बात कहते हुए जमकार नारेबाजी भी की.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m