ईद का त्योहार करीब आते ही हर कोई अपनी तैयारियों में लग जाता है. नए कपड़े, ज्वेलरी, मेहंदी और खास मेकअप के साथ-साथ लोग अपनी त्वचा की देखभाल पर भी खास ध्यान देने लगते हैं, ताकि त्योहार के दिन चेहरा साफ, चमकदार और खूबसूरत नजर आए. आखिर ईद जैसे खास मौके पर हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा दमकती हुई दिखे और चेहरे की रौनक देखते ही बनें. लेकिन कई बार भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण, गलत खानपान और तनाव की वजह से त्वचा बेजान और थकी हुई नजर आने लगती है. आजकल बहुत से लोग तुरंत ग्लो पाने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं.

हालांकि ये प्रोडक्ट्स कई बार तुरंत असर दिखा देते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स संवेदनशील त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप नेचुरल और आसान तरीके से अपनी त्वचा की देखभाल करना चाहते हैं, तो घरेलू उपाय एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं कुछ ऐसे ही नेचुरल फेस मास्क जो ईद तक आपके चेहरे को चमका देंगे.
बेसन और दही का फेस मास्क
बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है और दही त्वचा को मॉइश्चराइज करता है.
कैसे बनाएं
2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही, एक चुटकी हल्दी – इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर 15–20 मिनट लगाकर रखें. सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें. इससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है.
शहद और नींबू का फेस मास्क
शहद त्वचा को नमी देता है और नींबू त्वचा को ब्राइट करने में मदद करता है.
कैसे बनायें
1 चम्मच शहद, आधा चम्मच नींबू का रस. इसे मिलाकर चेहरे पर 10–15 मिनट लगाएं और फिर धो लें. इससे त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है.
एलोवेरा और गुलाब जल का फेस मास्क
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और गुलाब जल त्वचा को फ्रेश बनाता है.
कैसे बनाएं
1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच गुलाब जल – इसे मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें. इससे त्वचा हाइड्रेटेड और फ्रेश नजर आती है.
चंदन और दूध का फेस मास्क
चंदन त्वचा को ठंडक देता है और दूध त्वचा को नरम बनाता है.
कैसे बनाएं
1 चम्मच चंदन पाउडर,2 चम्मच कच्चा दूध – पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें. इससे त्वचा में निखार आता है.
बेहतर रिजल्ट के लिए कुछ टिप्स
- फेस मास्क लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ करें.
- हफ्ते में 2–3 बार फेस मास्क का इस्तेमाल करें.
- भरपूर पानी पिएं और अच्छी नींद लें.
- ताजे फल और सब्जियां खाने की आदत डालें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

