Soya Chilli Recipe : स्ट्रीट फूड खाना हममें से बहुत से लोगों को पसंद आता हैं. स्ट्रीट फूड में सोया चिली डिश काफी लोकप्रिय है. लोग इसे खाना तो पसंद करते हैं, लेकिन आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं, वो भी बिल्कुल स्ट्रीट स्टाइल में बना सकते हैं और इसका स्वाद ले सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं बाहर से क्रिस्पी और अंदर से जूसी सोया चिली बनाने का तरीका बताते हैं.

सामग्री
सोया चंक्स-1 कप
कॉर्नफ्लोर-2 टेबलस्पून
मैदा-2 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट-1 छोटा चम्मच
प्याज (कटा हुआ)-1
शिमला मिर्च (कटी हुई)-1
हरी मिर्च-3से 4
सोया सॉस-1 टेबलस्पून
चिली सॉस-1 टेबलस्पून
टमाटर सॉस-1 छोटा चम्मच
नमक -स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर-स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
थोड़ा सा स्प्रिंग अनियन (गार्निश के लिए)
विधि
- Soya Chilli बनाने के लिए सबसे पहले सोया चंक्स को 5–7 मिनट तक नमक वाले पानी में उबाल लें. फिर पानी निचोड़कर अच्छी तरह दबा लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए.
- एक बाउल में सोया चंक्स डालें. उसमें कॉर्नफ्लोर, मैदा, नमक, काली मिर्च और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- कड़ाही में तेल गर्म करें और सोया चंक्स को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई कर लें.
- एक पैन में थोड़ा तेल डालें. उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर हल्का सा भूनें.
- अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस और टमाटर सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- फ्राई किए हुए सोया चंक्स डालकर अच्छे से टॉस करें ताकि सॉस अच्छी तरह कोट हो जाए. ऊपर से स्प्रिंग अनियन डालें और गरमा-गरम सर्व करें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

