मार्च का महीना चल रहा है और गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है. गर्मी के मौसम में शरीर का टेंपरेचर बढ़ने लगता है और पसीने के रूप में शरीर से पानी बाहर निकलता है. ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी हो जाता है,  ताकि थकान, चक्कर, लो बीपी या हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचा जा सके. हालांकि, इस दौरान बहुत से लोग अनजाने में ऐसे फूड्स डाइट में शामिल कर लेते हैं, जो शरीर में पानी की मात्रा को और घटा देते हैं.

इन फूड्स का अधिक सेवन शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है और जरूरी है की अभी से ऐसे फूड्स से दूरी बना ली जाए. तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में, जिन्हें गर्मियों में सीमित मात्रा में और समझदारी से खाना चाहिए.

ज्यादा मसालेदार खाना

बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन शरीर का तापमान बढ़ा सकता है और पसीना ज्यादा निकलता है. इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है. गर्मियों में हल्का और कम मसाले वाला खाना बेहतर होता है.

तली-भुनी चीजें

समोसा, पकौड़े, चिप्स जैसी तली-भुनी चीजें पचने में भारी होती हैं और शरीर में गर्मी बढ़ाती हैं. ये शरीर को डिहाइड्रेट भी कर सकती हैं.

ज्यादा नमक वाले फूड्स

नमकीन, पैकेज्ड स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड्स में सोडियम ज्यादा होता है. अधिक सोडियम शरीर से पानी खींच सकता है, जिससे प्यास और डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है.

कैफीन वाले पेय

चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक में कैफीन होता है, जो शरीर में डाययूरेटिक की तरह काम करता है यानी पेशाब ज्यादा लगती है और शरीर से पानी निकल सकता है.

शक्कर वाले ड्रिंक्स

कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस या ज्यादा मीठे पेय शरीर में पानी की कमी को बढ़ा सकते हैं और थकान भी महसूस हो सकती है.

गर्मियों में क्या खाएं

  1. तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी.
  2. नारियल पानी.
  3. छाछ और नींबू पानी.
  4. ताजे फल और हल्का भोजन