डोसा हम सभी का फेवरेट नाश्ता है. क्रिस्पी क्रिस्पी डोसा और सांभर खाने का मजा ही कुछ और है. लेकिन इसकी तैयारी पहले से करनी पड़ती है. यानी पहले से ही चावल- दाल पीस से बैटर तैयार करना पड़ता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि दाल-चावल का बैटर पीसते समय पानी ज्यादा पड़ जाता है और बैटर बहुत पतला हो जाता है, लेकिन ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान किचन हैक्स से आप इसे फिर से सही कंसिस्टेंसी में ला सकते हैं आइए जानते हैं कैसे.

थोड़ा सूजी या चावल का आटा मिलाएं
अगर बैटर बहुत पतला हो गया है, तो उसमें 1–2 चम्मच सूजी या चावल का आटा मिलाकर 10–15 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे बैटर पानी सोख लेगा और गाढ़ा हो जाएगा.
थोड़ा इडली रवा डालें
अगर घर में इडली रवा है तो उसे भी थोड़ा-सा डाल सकते हैं. यह बैटर को गाढ़ा करने के साथ डोसा को कुरकुरा भी बनाता है.
थोड़ा और भीगा हुआ चावल पीसकर मिलाएं
थोड़े चावल को 20–30 मिनट भिगोकर बारीक पीस लें और बैटर में मिला दें. इससे बैटर की कंसिस्टेंसी बैलेंस हो जाती है.
बैटर को कुछ देर खुला छोड़ दें
कभी-कभी 30–40 मिनट बैटर को खुला छोड़ने से भी थोड़ा पानी ऊपर आ जाता है. ऊपर का अतिरिक्त पानी हल्के से निकाल दें.
थोड़ा पोहा (चिवड़ा) पीसकर मिलाएं
थोड़ा भिगोया हुआ पोहा पीसकर बैटर में मिलाने से बैटर गाढ़ा भी होगा और डोसा ज्यादा सॉफ्ट बनेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

