दिल्ली के बुराड़ी इलाके से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी संस्थान का ट्यूशन टीचर कथित तौर पर पिछले दो साल से अपनी तीन छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था। जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली तीन छात्राओं को लगातार धमकी देकर चुप कराता था। वह कथित रूप से छात्राओं की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था और साथ ही उनके परिवार की हत्या करने की धमकी भी देता था। डर और धमकी के कारण छात्राएं लंबे समय तक इस घटना के बारे में किसी को नहीं बता सकीं। मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित छात्राओं ने सोमवार को थाने में पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। छात्राओं का आरोप है कि आरोपी धीरज चौधरी ट्यूशन पढ़ाने के बहाने उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर वह मारपीट करता और जान से मारने की धमकी देता था। छात्राओं के मुताबिक आरोपी उन्हें फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक चुप रहने के लिए मजबूर करता रहा। साथ ही वह उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की भी धमकी देता था, जिसके कारण छात्राएं डर के साये में थीं।
17 वर्षीय पीड़िता ‘रंजना’ (परिवर्तित नाम) के अनुसार, अक्टूबर 2024 में आरोपी शिक्षक धीरज चौधरी ने जन्मदिन के बहाने एक पार्टी रखी थी। आरोप है कि पार्टी के दौरान वह शराब के नशे में था और जब उसे पता चला कि छात्राएं अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थीं, तो उसने गुस्से में आकर तीनों छात्राओं के साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता के मुताबिक, पिछले साल अगस्त में आरोपी ने उसे और उसकी एक सहेली को कोचिंग सेंटर बुलाया था। वहां उसने दोनों की बेल्ट से पिटाई की और उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके दो दिन बाद उसने तीसरी छात्रा को भी कोचिंग सेंटर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने घटना की जानकारी परिवार को देने की बात कही, तो आरोपी ने धमकी दी कि वह एआई तकनीक की मदद से उनकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसी डर के कारण छात्राएं लंबे समय तक चुप रहीं।
पीड़िता के अनुसार, सोमवार को आरोपी शिक्षक धीरज चौधरी एक छात्रा के घर पहुंचा, जहां उसकी मां भी मौजूद थीं। वहां उसने तीनों सहेलियों के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। इसी दौरान एक छात्रा ने परिजनों के सामने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। आरोप है कि यह सुनते ही धीरज घबरा गया और अचानक कमरे से बाहर निकलकर दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाकर मौके से फरार हो गया। कमरे के अंदर मौजूद लोग कुछ देर तक फंसे रहे और बाद में पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया।
इसके बाद तीनों छात्राओं ने अपने परिजनों को आरोपी की हरकतों के बारे में विस्तार से बताया। पीड़िता की शिकायत पर बुराड़ी थाना में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट और बंधक बनाने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
बेटी से यौन शोषण में पिता पर मामला दर्ज
दिल्ली के बुराड़ी इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एलकेजी में पढ़ने वाली 6 वर्षीय छात्रा ने अपने ही पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची ने इस खौफनाक सच का खुलासा तब किया जब उसे इलाज के लिए चाचा नेहरू अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर से बातचीत के दौरान मासूम ने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद डॉक्टर ने मामले की जानकारी तुरंत दिल्ली पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोप है कि पिता अक्सर अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता था। बताया जा रहा है कि बच्ची ने जब इस बारे में अपनी मां को बताया, तो उन्होंने उसे केवल पिता से दूर रहने की सलाह दी। 6 मार्च को अस्पताल में डॉक्टर के सामने पूरी बात सामने आने के बाद बच्ची सदमे में थी। सोमवार को दिल्ली पुलिस की एसआई आकांक्षा ने बच्ची की काउंसलिंग की, जिसके बाद उसके बयान दर्ज किए ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

