कमल वर्मा, ग्वालियर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में क्राइम की घटना हुई है। युवक से मारपीट के आरोपी गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी तरह मारपीट के 4 आरोपियों भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। शहर में होटल के बाहर से युवक के अपहरण की सनसनीखेज वारदात हुई है।

प्रॉपर्टी को लेकर मारपीट के आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार

दरअसल मुरार थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के लेनदेन को लेकर 5 मार्च को युवक आमोद राणा निवासी बिलारा के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। गैंगस्टर विक्रम राणा और उसके साथियों गजेन्द्र कोली, सोनू भदौरिया और कपिल रावत ने मारपीट की थी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेज चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। गैंगस्टर के साथ वारदात में शामिल 2 साथी एवं एक अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। 10 दिन बाद राजस्थान के धौलपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गैंगस्टर विक्रम राणा और वारदात में शामिल उसके साथी गजेंद्र कोली उर्फ गडरा, कपिल रावत, और एक अन्य जीतू गुर्जर को गिरफ्तार किया है। जीतू गुर्जर से पिस्टल बरामद की है।

15 मार्च महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का अलौकिक श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन

पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते मारपीट

कोतवाली थाना क्षेत्र के हुजरात चौराहे में युवक अरविंद गुर्जर और उसकी मां के साथ मारपीट हुई है। अरोपी आलोक गुर्जर, शत्रु गुर्जर, मोहित गुर्जर, भरत गुर्जर ने मारपीट की है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। फरियादी अरविंद गुर्जर ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

MP में ‘हीट अटैक’ के बीच बारिश की चेतावनी: मार्च में पहली बार गिरेगा मावठा, अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

होटल के बाहर से युवक का अपहरण

थाटीपुर थाना क्षेत्र से होटल के रिसेप्शनिस्ट श्यामू राणा का अपहरण हुआ है। अपहरण कर बदमाशों ने उसके साडू उप्पे राणा के बारे में पूछताछ कर चलती कार में मारपीट की। मारपीट कर बदमाशों ने मुरार इलाके घूमते हुए गोविंदपुरी के पास छोड़ा। अपहरण की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया है। घटना गायत्री विहार स्थित बागवान होटल की है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

MP Morning News: बुरहानपुर को मिलेगी करोड़ों की सौगात, गुजरात-दिल्ली दौरे पर सीएम, खातेगांव में शिवराज

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m