अमित पवार, बैतूल। जिले के मुलताई क्षेत्र के ग्राम ऐनस में बीती रात एक खेत में लगी आग ने किसान की महीनों की मेहनत को राख में बदल दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते खेत में रखी पूरी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। इस घटना में किसान को करीब दो लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दी
दरअसल किसान दिनेश चौधरी ने कुछ दिन पहले ही अपनी गेहूं की फसल काटकर खेत में ढेर लगाकर रखी थी। बीती रात अचानक खेत से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दी। आसपास के ग्रामीणों ने आग देखकर तुरंत किसान और अन्य लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सूखी फसल होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते खेत में रखी पूरी फसल जलकर खाक हो गई।
पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता की मांग
घटना की सूचना तुरंत मुलताई दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक खेत में रखी अधिकांश गेहूं की फसल जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी चिंगारी या अन्य कारण से सूखी फसल में आग लग गई होगी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

