बरेली. हैवानियत की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला के आशिक ने घर में घुसकर उसकी बहन को हवस का शिकार बनाया. इतना ही नहीं वहशी ने हैवानियत का वीडियो भी बना लिया और ब्लैकमेल कर युवती से कई बार पैसे भी लिए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- सिलेंडर सार्टेज पर सियासतः केशव मौर्य को अखिलेश यादव की देशभक्ति पर संदेह, डिप्टी CM ने सपा सुप्रीमो को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि पूरा मामला सीबीगंज के एक गांव का है. जहा रहने वाली युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि पति की मौत के बाद उसकी बहन का दूसरे धर्म के युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा है. ऐसे में युवक अक्सर घर में आकर रहता था. बहन की गैरमौजूदगी में भी घर पर रहता था. घटना वाले दिन वह घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाते हुए उसने रेप किया.
इसे भी पढ़ें- शादी को साजिश का नाम! मोनालिसा की लव मैरिज पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उठाए सवाल, किया बेहद ही चौंकाने वाला दावा
इतना ही नहीं रेप करने का वीडियो रिकार्ड कर लिया. उसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर कई बार पैसे लिए. पुलिस पीड़िता के आरोप की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.
इसे भी पढ़ें- खाने के लिए खूनी खेलः सौतेली मां पर हथौड़े से हमला कर बेटे ने सुलाई मौत की नींद, जानिए कत्ल के पीछे की पूरी कहानी…
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

